खबर
Top News

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता: बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 4:40 pm
शेयर करें:
घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने देवास में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी घोड़े पर सवार होकर भोपाल चौराहे पहुंचे और इसके बाद केपी कॉलेज परिसर में घोड़े के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने घोड़े पर बैठे-बैठे ही प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की परिवहन संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन में एनएसयूआई ने छात्र-छात्राओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत छूट, छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और कॉलेज विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा शुरू करने की मांग की। संगठन ने बसों में विद्यार्थियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाने की भी मांग उठाई।

बसों से रोज कॉलेज पहुंचते हैं हजारों विद्यार्थी
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोजाना बसों से कॉलेज आते-जाते हैं। उन्हें सफर के दौरान किराए और बस कर्मचारियों के व्यवहार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी संगठन ने उठाया।

एनएसयूआई ने प्रशासन और बस संचालकों से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परिवहन व्यवस्था में जरूरी सुधार करने की मांग की है।

घोड़े पर बैठकर ज्ञापन देने का अलग अंदाज
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय ने कहा कि घोड़े पर बैठकर ज्ञापन देना केवल विरोध का तरीका नहीं है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों तक छात्रों की आवाज पहुंचाने का संदेश है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

सात दिन में मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी
श्रीकांत उपाध्याय ने कहा कि यदि सात दिन के भीतर छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 5 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 5 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 5 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 5 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 5 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!