4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन: 10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश वन विभाग के हजारों कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। करीब 10 साल से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 4,506 कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। भोपाल के भारतीय वन प्रबंध संस्थान में आयोजित आभार सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग में अभी भी कई पद खाली हैं और सरकार जल्द ही इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
10 साल बाद मिली पदोन्नति, कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति का फैसला सही समय पर लिया गया है। लंबे समय से रुकी प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारियों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे कामों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।
वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक कुल 4,506 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी मौजूद रहे।
25,379 स्वीकृत पद, 18 हजार से ज्यादा पर स्टाफ
मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग में कुल 25,379 पद स्वीकृत हैं। इनमें से फिलहाल 18 हजार से अधिक पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पदों को भरने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वन संपदा और नदियों का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की प्राकृतिक संपदा पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश की कई नदियां दूसरे राज्यों की जल जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रमोशन मिला तो बोले कर्मचारी- अब दोगुनी ऊर्जा से करेंगे काम
रायसेन के सहायक वन संरक्षक रजनीश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्हें वन क्षेत्रपाल से सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने कहा कि हजारों कर्मचारियों के लिए यह फैसला खुशी का मौका है और अब सभी दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
ओबेदुल्लागंज वन मंडल की वन क्षेत्रपाल सीमा राज गौड़ ने भी पदोन्नति के बाद बढ़े उत्साह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत है।
महिला कर्मचारियों ने बताया- पदोन्नति से बढ़ा आत्मविश्वास
वनपाल कल्पना गौड़ ने पदोन्नति के फैसले को कर्मचारियों के लिए खास बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोला है। उन्होंने पदोन्नति को राखी पर भाई से मिलने वाले उपहार से जोड़ते हुए इसे यादगार पल बताया।
कार्यक्रम में कई कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और सरकार के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। लंबे समय बाद पदोन्नति मिलने से पूरे कार्यक्रम में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल नजर आया।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!