रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई: मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीम ने ISBT और नादरा बस स्टैंड पर बाहर से बसों के जरिए भोपाल लाई जा रही मावा और मिल्क केक की खेप की जांच की।
बड़ी मात्रा में सामग्री की जब्त
गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर टीम ने 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक जब्त किया। जब्त खाद्य सामग्री की कुल कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई गई है।
नागपुर से आई थी मावा-मिल्क केक की खेप
नादरा बस स्टैंड पर जांच के दौरान नागपुर के रास्ते भोपाल लाई गई खाद्य सामग्री मिली। इसमें 150 किलो मावा, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है, शामिल था। इसकी बुकिंग भोपाल की अरीहंत डेयरी के नाम से की गई थी।
वहीं 166 किलो मिल्क केक की कीमत करीब 33 हजार रुपए बताई गई है। इसकी बुकिंग सब्जी मंडी स्थित लवली स्वीट्स के नाम पर की गई थी।
सैंपल लेकर लैब भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा और मिल्क केक के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य सामग्री गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।
रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी
त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें भोपाल के प्रमुख बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर जांच कर रही हैं। इनमें हलालपुरा, ISBT, नादरा बस स्टैंड, भोपाल रेलवे स्टेशन, बैरागढ़, निशातपुरा और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
मावा-मिठाई से लेकर पनीर-घी तक जांच
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए मावा, मिल्क केक, मिठाई, घी, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि दूसरे शहरों से भोपाल लाई जा रही खाद्य सामग्री की जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं तक मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री पहुंच सके।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!