चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा: एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नेताओं के करीबी चीकू यादव की हाल ही की गुंडागर्दी के बाद नशा तस्करी की पुरानी गतिविधियां एक बार फिर चर्चा में हैं। खुलासा फर्स्ट लगातार बदमाश चीकू से जुड़े मामलों को सामने ला रहा है। सूत्रों के मुताबिक चीकू के महिदपुर के एमडी ड्रग्स पैडलरों से संपर्क थे और नशे के कारोबार में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का इस्तेमाल करता था।
नशे के धंधे में उसने जमकर माल कमाया। पुलिस की निगाह पड़ने के बाद नशे के कारोबार से दूरी बना ली थी। उसके परिवार के लोग भी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। पिता सुधीर यादव पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था और चाचा जिलाबदर रह चुका है।
जानकारी के मुताबिक खुड़ैल निवासी किसान और उसके भतीजे को बस खरीदी-बिक्री का आश्वासन देकर बुलाकर ऑफिस में बंधक बनाकर मारपीट करने वाले बदमाश चीकू यादव और उसके साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पता चला है, उसे करीब एक साल पहले परदेशीपुरा पुलिस के खुफिया अमले ने अवैध कट्टे के साथ पकड़ा था। हालांकि बाद में मामला किस स्तर पर और किस कार्रवाई के साथ खत्म हुआ, इसकी पूरी जानकारी पुलिस रिकॉर्ड से ही स्पष्ट होगी।
चीकू के खिलाफ सामने आ रहे पुराने मामलों के बीच अब किसान से मारपीट और बंधक बनाने का मामला भी जुड़ गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह कि चीकू के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि मामले में कितने लोग शामिल थे और आरोपों के आधार पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
इस मामले में है फरार... पुलिस के अनुसार खुड़ैल निवासी अशोक पटेल ने शिकायत में बताया कि बस की खरीदी-बिक्री के संबंध में चर्चा के लिए चीकू यादव ने उसे परदेशीपुरा चौराहा स्थित ऑफिस बुलाया था। अशोक अपने भतीजे करण के साथ वहां पहुंचा।
शिकायत के मुताबिक चीकू और उसके साथियों ने दोनों को अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर दिया और पुराने डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन को लेकर मारपीट की। अशोक ने पुलिस को बताया आरोपियों ने दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख रुपए देने की धमकी दी। नहीं देने पर करण को झूठे केस में फंसाने तथा विरोध करने पर दोनों को जान से खत्म करने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
परदेशीपुरा पुलिस द्वारा चीकू यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराने लेन-देन और विवाद की बात सामने आई है। शिकायत में बताए गए घटनाक्रम की जांच के साथ मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!