खबर
Top News

मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस: युवाओं को पॉलीहाउस; मशरूम, डेयरी और फिश फार्मिंग से जोड़ने की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार अब खेती को केवल पारंपरिक फसल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय इसे तकनीक, स्टार्टअप और कृषि आधारित कारोबार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को खेती के साथ प्रोसेसिंग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और दूसरे कृषि व्यवसायों से जोड़ा जाना चाहिए।

कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
इसी दिशा में प्रदेश के संभाग और जिलास्तर पर कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, नए प्रयोगों और खेती से जुड़े कारोबार की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कम जमीन में ज्यादा कमाई पर जोर
मुख्यमंत्री ने युवाओं से पारंपरिक खेती के साथ ऐसी गतिविधियां अपनाने की अपील की, जिनसे कम जमीन में बेहतर आमदनी हासिल की जा सके।

इन पर करेंगे फोकस
उन्होंने पॉलीहाउस में फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन, पर्ल फार्मिंग और मधुमक्खी पालन जैसे विकल्पों का जिक्र किया। सरकार का फोकस खेती को छोटे स्तर पर भी लाभकारी व्यवसाय बनाने पर है।

एक फसल पर निर्भरता कम करने की सलाह
डॉ. यादव ने किसानों को केवल एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय बहुफसलीय खेती के साथ पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन को जोड़ने की सलाह दी। मुख्यमंत्री के मुताबिक मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है।

इस क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए सरकार ने NDDB के साथ समझौता किया है। उन्नत नस्ल के पशुओं के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।

25 गायों की डेयरी के लिए अनुदान
मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 गायों की डेयरी स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। इसी तरह मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मछली बीज उत्पादन की तीन हैचरियां शुरू की गई हैं।

इससे स्थानीय युवाओं के लिए मछली पालन के क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के अवसर बढ़ सकते हैं।

सिंचाई, तकनीक और फूड प्रोसेसिंग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि उपकरण और नई तकनीक अपनाने की अपील की। इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इससे किसान अपनी उपज को केवल कच्चे माल के रूप में बेचने के बजाय उससे जुड़े वैल्यू-एडेड कारोबार से भी जुड़ सकते हैं।

कृषि छात्रों से स्टार्टअप और रिसर्च की अपील
युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने कृषि शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों से अपनी पढ़ाई का इस्तेमाल नए प्रयोगों और शोध में करने को कहा। कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप, रिसर्च और तकनीकी नवाचार के जरिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया गया।

कृषि कारोबार का माध्यम बनाना
कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, कृषि वैज्ञानिक, स्टार्टअप प्रतिनिधि, युवा सरपंच और शोधकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। सरकार की इस पहल का लक्ष्य खेती को परंपरागत रोजगार से आगे बढ़ाकर तकनीक, उद्यमिता और आधुनिक कृषि कारोबार का माध्यम बनाना है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 7 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 7 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 7 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 8 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 8 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 8 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 8 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!