50 हजार में बेटी का सौदा: मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धामनोद थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसे पैसों के बदले सौंपने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मां अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर खरगोन से धामनोद लाई और 50 हजार रुपए लेकर उसे एक युवक के हवाले कर दिया। आरोपी युवक ने कथित तौर पर नाबालिग को करीब दो महीने तक अपने घर में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के गुजरात पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे बरामद किया। पूछताछ में घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी मां और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
50 हजार रुपए लेकर बेटी को युवक के हवाले किया
पुलिस के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी मां नाबालिग बेटी को बहाने से धामनोद में पुरुषोत्तम पाटीदार के घर ले गई। आरोप है कि वहां उसने 50 हजार रुपए लेकर बेटी को पुरुषोत्तम को सौंप दिया और खुद वहां से चली गई।
दो महीने तक घर में रोककर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम ने नाबालिग को अपने घर में जबरन रोककर रखा। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी करीब दो महीने तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।
मौका मिलते ही घर से भागी, बस से पहुंची गुजरात
26 जून की सुबह करीब 11 बजे नाबालिग मौका पाकर आरोपी के घर से भाग गई। वह बस स्टैंड पहुंची, जहां उसकी मुलाकात संदीप नाम के व्यक्ति से हुई। इसके बाद वह उसके साथ बस से गुजरात के चोटिला गांव चली गई।
इधर, नाबालिग के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। करीब दो महीने बाद 23 अगस्त को पुलिस ने उसे गुजरात से बरामद किया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मां और युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस
पीड़िता की बरामदगी और बयान के बाद धामनोद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मां और पुरुषोत्तम पाटीदार, निवासी धामनोद, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!