खबर
Top News

बीईओ कार्यालय के घोटाले में जेडी और डीईओ पर गिर सकती है गाज: कलेक्टर कर सकते हैं अफसरों से रिकवरी की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 फ़रवरी 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
बीईओ कार्यालय के घोटाले में जेडी और डीईओ पर गिर सकती है गाज

जांच रिपोर्ट में स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार पांच बीईओ में से तीन सेवानिवृत्त दो शिक्षा विभाग की कमान संभाल रहे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल शिक्षा विभाग के बीईओ कार्यालय के करीब पौने तीन करोड़ रुपए के घोटाले में तत्कालीन संभागीय संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी सहित पांच तत्कालीन बीईओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे जेडी और डीईओ की कुर्सी खतरे में आ गई है। कहा जाने लगा है कि अब कलेक्टर इन अफसरों से रिकवरी की कार्रवाई कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के विकास खंड शिक्षा कार्यालय में वर्ष 2018 से वर्ष 2024 के बीच करीब दो करोड़ सतासी लाख रुपए के हेरफेर के मामले का खुलासा हुआ, जिसकी कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच कराई। जांच अधिकारी कोष एवं लेखा विभाग की दिव्या शर्मा को सौंपी गई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

हालांकि इस मामले में कलेक्टर द्वारा पहले ही पांच कर्मचारियों को आरोपी मानकर निलंबित करने और उनके बैंक खाते सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इस कार्रवाई के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि कलेक्टर की कार्रवाई में छोटे कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर सिद्धार्थ जोशी व अन्य को आरोपी बनाकर अफसरों को बचाने का खेल हुआ है, लेकिन अब जब जांच अधिकारी की जांच रिपोर्ट पेश की गई तो उसमें मौजूदा संभागीय संयुक्त संचालक अनीता चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी सहित पांच तत्कालीन बीईओ हीरालाल खुशाल, ओपी वर्मा और खोड़े का नाम शामिल है। जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह है मामला
जांच अधिकारी दिव्या शर्मा द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देयकों से आईएफएमआई एस रिपोर्ट का मिलान करने पर पाया गया कि देयक सूची में दर्ज नाम बैंक खाता नंबर में बिल जनरेट करते समय छेड़छाड़ की गई। बीईओ कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य करने वाला सिद्धार्थ जोशी (भृत्य खजराना हायर सेकंडरी स्कूल) रेणु जोशी, मोहक जोशी, जो शासकीय कर्मचारी नहीं है ऐसे सात खातों में वेंडर के नाम से भुगतान किया गया।

यह भुगतान नियमित होता रहा। जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बीईओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों दिनेश पवार गणक, अतुल त्रिवेदी कार्यालय सहायक, राहुल अहीरे कार्यालय सहायक के कथन लिए गए और पाया गया कि भृत्य सिद्धार्थ जोशी सभी बिल जनरेट करता था, जबकि यह उसका काम नहीं था।

खतरे में कुर्सी
बताया जाता है कि बीईओ कार्यालय के घोटाले का खुलासा होने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक अनीता चौहान और जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी का हटना तय हो गया है। जबकि आरोपो से घिरे तत्कालीन तीन बीईओ हरिलाल खुशाल, ओपी वर्मा और खाड़े भी अब शासकीय सेवा में नहीं हैं।

इसके चलते कलेक्टर के कोप की गाज इन दोनों शिक्षा विभाग की कमान संभाल रही महिला अफसरों पर गिर सकती है। इसके चलते आने वाले दिनों में जेडी और डीईओ की कुर्सी हटना तय है। सूत्रों की मानें तो मौजूदा डीईओ शांता स्वामी ने प्राचार्य रहते हुए मल्हाराश्रम आवासीय स्कूल और बाल विनय मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ रहने के साथ ही दो बार बीईओ की कुर्सी संभाली। इसके चलते उनके खिलाफ विभागीय जांच होने से कई अन्य मामलों का खुलासा भी हो सकता है।

पांचों बीईओ ने पालन नहीं किया: जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया है कि नियमानुसार आहरण एवं संवितरण अधिकारी (बीईओ) द्वारा एक माह में सभी देयकों को सत्यापित किया जाना था। इन अधिकारियों की यह भी जवाबदारी थी कि एक माह में ट्रेजरी को बताएं कि सभी भुगतान सही बैंक खातों में किए गए हैं, जिनका इन पांचों बीईओ ने पालन नहीं किया, जिससे हेराफेरी संभव हो सकी।
जांच में यह भी कहा है कि प्रत्येक भुगतान में ओटीपी देने की जवाबदारी भी बीईओ की थी। इसके बाद भी अब तक मामले में विभाग ने न ही कोई एफआईआर कराई है, न इन अधिकारियों के खिलाफ किसी तरह की भी कार्रवाई की गई है।

संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

22 minutes ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

32 minutes ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

42 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 1 hour ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 1 hour ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 1 hour ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 1 hour ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 1 hour ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 2 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 2 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 2 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 3 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 3 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!