जल गंगा संवर्धन अभियान: मैदान में उतरे कलेक्टर और निगम आयुक्त; जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में तालाबों के गहरीकरण तथा पर्याप्त जल पहुंच सुनिश्चित करने हेतु चैनल सफाई एवं जल संरक्षण के कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा एवं आयुक्त नगर निगम क्षितिज सिंघल द्वारा विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा बिलावली तालाब में गहरीकरण कार्य, मोरोद-माचला चैनल सफाई कार्य, राऊ-बिलावली चैनल सफाई एवं पिचिंग कार्य तथा रालामंडल-बिलावली चैनल सफाई कार्य का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि चैनलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो तथा जहां अतिक्रमण पाया जाए वहां त्वरित रिमूवल की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही तालाबों के गहरीकरण एवं जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के ये कार्य भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर आमजन को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिलावली तालाब के गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बताया गया कि अब तक लगभग 32 हजार घनमीटर डिसिल्टिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा कार्य निरंतर जारी है।
कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने राउ-बिलावली चैनल पर कॉलोनाइजरों द्वारा किए गए अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भवन अधिकारी, जोन क्रमांक-13 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अपर आयुक्त आशीष पाठक ने जानकारी दी कि निगम द्वारा पूर्व में पाइप डालकर किए गए अतिक्रमणों को भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हटाया गया है।संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि राउ-बिलावली चैनल पर मौजूद सभी स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर निगम प्रशासन के समन्वय से शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान रालामंडल-लिंबोदी चैनल चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। यह कार्य पहली बार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदार श्री परमार को चिन्हित अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि लिंबोदी-रालामंडल चैनल, लिंबोदी तालाब को भरने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रालामंडल पहाड़ी क्षेत्र का पूरा वर्षा जल इसी चैनल से होकर आता है। चैनल पर अतिक्रमण होने के कारण लिंबोदी तालाब पर्याप्त रूप से नहीं भर पा रहा है। इस पर कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त बायपास क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की सफाई नहीं होने से हर वर्ष बनने वाली जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए निगमायुक्त ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को तत्काल स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई कराने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!