जैन मंदिर चोरी का ऐसे हुआ खुलासा: सीसीटीवी फुटेज ने धोखा दिया तो फिंगरप्रिंट ने काम किया; आरोपियों को पकड़ने कहां गई पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरीडोर स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां सीसीटीवी फुटेज ने धोखा दिया, वहां फिंगरप्रिंट ने काम किया। FSL जांच में मिले फिंगरप्रिंट के आधार पर पुलिस आरोपी लखन तक पहुंची और अब चोरी का माल लेकर भागे अन्य आरोपियों को दबोचने पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है।
कैसे टूटा सुराग
सोमवार को मंदिर में चोरी की वारदात के बाद जोन-1 पुलिस ने विशेष टीम गठित की। FSL टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में किसी आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई, लेकिन फिंगरप्रिंट का मिलान तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पहले से दर्ज आरोपी लखन के रिकॉर्ड से हो गया। लखन और उसके साथी बलराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
महाराष्ट्र से बुलाए थे साथी
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह चोरी सुनियोजित तरीके से की गई थी। लखन और रामबाबू ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों दीपक चौहान, गोलू और अन्य को खासतौर पर महाराष्ट्र से बुलाया था। काम होते ही ये साथी मूर्तियां और कीमती सामान लेकर वापस महाराष्ट्र फरार हो गए। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली है और माल बरामदगी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है।
पुराना आपराधिक इतिहास, 25 लाख की चोरी में भी शक
लखन मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। तेजाजी नगर थाने में उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है और अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि यही गैंग 25 लाख रुपए की एक अन्य चोरी में भी शामिल हो सकता है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!