खबर
Top News

हादसे के विरोध में जैन समाज का प्रदर्शन: मौन रैली निकालकर कहां पहुंचे; धरना दिया, किस बात पर अड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
हादसे के विरोध में जैन समाज का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जैन समाज ने रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में मौत के विरोध में मौन रैली निकाली। बड़ी संख्या में समाजजन राजबाड़ा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए।

सुबह से ही समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचने लगे थे। समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि कलेक्टर स्वयं उपस्थित होकर ज्ञापन लें। प्रशासन की ओर से कुछ पदाधिकारियों को ऊपर बुलाकर ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन समाजजन इससे सहमत नहीं हुए। समाज के लोगों का कहना था कि यह मामला उनकी आस्था और साधु-संतों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए ज्ञापन सीधे कलेक्टर को ही सौंपा जाएगा।

परिसर में धरने पर बैठे समाजजन
मांग पूरी नहीं होने पर बड़ी संख्या में समाजजन कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही जमीन पर बैठ गए और शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी लंबे समय तक कलेक्टर के आने का इंतजार करते रहे।

रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे। इन पर ‘हम न्याय चाहते हैं’, ‘संतों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल लागू करो’ और ‘अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले असुरक्षित क्यों’ जैसे संदेश लिखे थे।

साधु-संतों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल की मांग
समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि देशभर में विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल बनाया जाए। साथ ही सड़क मार्ग से विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई।

रीवा हादसे के बाद बढ़ा आक्रोश
दरअसल, 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया था, जबकि एक अन्य आर्यिका माताजी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है और कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 14 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 14 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 14 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 14 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 14 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 14 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 14 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 15 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 15 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 15 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 15 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 15 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 15 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 15 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 15 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!