यह हादसा नहीं, हत्या है: क्रूज हादसे पर फूटा मृतकों के परिजनों का आक्रोश; सर्च ऑपरेशन अंतिम चरण में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने दो और शव बरामद किए—कामराज और उनके 8 वर्षीय भतीजे मयूरन के। इसके साथ ही चार दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
आज सुबह मिले चाचा-भतीजे के शव
सुबह करीब 6 बजे मयूरन का शव मिला, जो तमिलनाडु के त्रिची से परिवार के साथ घूमने आया था। इसके कुछ घंटे बाद, सुबह 9:40 बजे कामराज का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों के शव मिलते ही परिजनों का दुख गुस्से में बदल गया।
“हादसा नहीं, मर्डर है… हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए”
कामराज के दोस्त और सहकर्मी ने प्रशासन और पर्यटन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है। हमें रेमेडी नहीं, जस्टिस चाहिए। पूरा टूरिज्म डिपार्टमेंट जिम्मेदार है। अब तक कितने अफसर गिरफ्तार हुए? बोट ऑपरेटर कहां है?
मुआवजा नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता
उन्होंने यह भी कहा कि कामराज करीब 1 लाख रुपए मासिक वेतन पाते थे, ऐसे में मुआवजा इस नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। जब तक जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, न्याय अधूरा रहेगा।अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 4 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सर्चिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि कोई भी लापता व्यक्ति शेष न रह जाए।
कैसे हुआ हादसा?
30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का क्रूज तेज हवाओं के बीच पलट गया। उस समय क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों के ही जारी हुए थे। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, जब हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी और लहरें अचानक उग्र हो गई थीं।
सुरक्षा पर गंभीर सवाल
इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या क्रूज में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया? क्या सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई थी? खराब मौसम के बावजूद क्रूज को चलाने की अनुमति क्यों दी गई? और सबसे अहम यह कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? परिजनों की मांग साफ है कि सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि जवाबदेही तय हो और दोषियों को सजा मिले।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!