अजहर वाघेला के ससुराल पर हमलावरों में इस्माईल-इस्लाम भी थे शामिल: थाना प्रभारी सीसीटीवी कैमरों का बहाना बना रहीं; जबकि न घर, न गली में लगे हैं कैमरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
18 मई की रात्रि देपालपुर से गौतमपुरा रोड स्थित ग्राम रुदाख्या में इंदौर के खजराना के फर्जी पत्रकार और हिंदू प्रेमिकाओं को बरगलाकर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले अजहर पटेल वाघेला के ससुराल में उसके बाप इस्लाम और भाई के ससुर इस्माईल ने हमला करवाया था।
जिस कार में भरकर गुंडे अजहर के ससुर मोहम्मद पटेल और साले अमजद पटेल को धमकाने गए थे, उसमें ये दोनों बैठे थे और गुंडों को निर्देश दे रहे थे। उधर, गौतमपुरा पुलिस इस मामले में हीलाहवाला करती दिख रही है, क्योंकि थाना प्रभारी अलका मेनिया कह रही हैं कि वो सीसीटीवी कैमरे देखेंगी, फिर एफआईआर दर्ज करेंगी, जबकि न तो घर और न ही पूरी गली में कोई सीसीटीवी कैमरे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी जानकारी मांगी
सूत्रों ने बताया कि कल इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे इस मामले में जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं दी और कहा कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
सीसीटीवी कैमरे देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि हकीकत ये है कि न तो ससुर मोहम्मद पटेल के घर पर और न उनकी पूरी गली में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब कैमरे हैं ही नहीं तो थाना प्रभारी क्या देखेंगी?
हमला करने की जानकारी पुलिस को पूर्व से थी!
सूत्र बताते हैं कि 18 मई की शाम ससुर मोहम्मद पटेल के घर पर हमला करने की जानकारी पुलिस को पूर्व से थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यानी अजहर के बाप इस्लाम और भाई के ससुर इस्माईल ने पहले थाने को अपने साथ मिला लिया था, फिर हमला किया।
अजहर के ड्राइवर और गुंडों ने धमकाया
हमले के दौरान अजहर के ड्राइवर और गुंडों ने ससुर मोहम्मद पटेल की कनपटी पर रिवाॅल्वर रखकर धमकाया था कि वो बेटी की हत्या को लेकर लगाए गए केस को वापस ले ले अन्यथा उसे परिवार समेत खत्म कर दिया जाएगा।
हालांकि, रिवाॅल्वर अड़ी होने के बावजूद 65 साल के मोहम्मद पटेल नहीं घबराए और पूरी हिम्मत के साथ कहा कि वे केस वापस नहीं लेंगे, बल्कि बेटी को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
कोई कुछ भी कर ले, कितना भी धमका ले वो नहीं डरेंगे। इसके बाद गुंडों ने उनके साथ मारपीट की और रिवाॅल्वर लहराते हुए बाहर निकले धमकाते हुए चले गए।
पटेल ने तीन लोगों को पहचाना
मामले में गौैतमपुरा थाने के एसआई दीपक बघेल पटेल और अन्य परिजन के बयान लेने पहुंचे तो पटेल ने बताया कि वो तीन लोगों को पहचान गए। एक तो ड्राइवर जो बेटी अंजुम बी की हत्या के एक दिन पूर्व उसे मायके से लेने आए अजहर पटेल वाघेला के साथ आया था।
तब भी उसके हावभाव अजीब लग रहे थे मानो वो कोई होने वाली घटना के बारे में जानता हो और छिपा रहा हो। दूसरा इस्लाम पटेल जो अजहर का बाप है और तीसरा इस्माईल पटेल, जो खजराना क्षेत्र के पार्षद उस्मान पटेल का भाई है और अजहर के बड़े भाई इरफान का ससुर है। उसकी बेटी तैयबा की शादी इरफान से हुई है।
पिता भी है पत्नी का हत्यारा
पटेल का आरोप है कि उसके पिता इस्लाम ने भी अपनी पत्नी यानी अजहर की मां की हत्या की है। तीन साल पहले उसके खजराना स्थित वाघेला गार्डन में मां की रहस्यमयी मौत हो गई थी। वो अचानक मर गई थी।
इस्लाम का पत्नी से किसी अन्य महिला से संबंध रखने को लेकर विवाद चल रहा था। वो विरोध कर रही थी तो इस्लाम ने उसकी जान ले ली। जो दूसरी महिला है वो आज भी वाघेला गार्डन में पति और बच्चों के साथ रहती है।
कार में बैठकर गुंडों को निर्देश दे रहे थे
ये दोनों कार में बैठकर गुंडों को निर्देश दे रहे थे और कह रहे थे कि मारो सालों को। इतना डराओ कि अपना मुंह बंद कर लें, खोलें नहीं। केस वापस लेने के लिए धमकाओ। जैसा वे दोनों कार में बैठकर बोल रहे थे, वैसा ही गुंंडे और ड्राइवर घर में घुसकर धमका रहे थे।
बयान दर्ज कर लेने के बाद बघेल ये कहकर चले गए कि वो पूरी रिपोर्ट बनाकर मैडम को दे देंगे। बाद में जब इस संबंध में थाना प्रभारी अलका मेनिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सीसीटीवी कैमरे देखकर करेंगी। उधर, पटेल का कहना है कि न तो उनके घर पर और न ही आसपास, पूरी गली में कोई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
क्या है ये पूरा मामला...
उल्लेखनीय है कि 13 मई 2025 की रात्रि खजराना क्षेत्र के कुख्यात भूमाफिया और जमीनखोर इस्लाम पटेल के छोटे बेटे अजहर ने पत्नी अंजुम बी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके पिता मोहम्मद पटेल का आरोप है कि अजहर ने बेटी की हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
उसने या उसके परिवार ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और शव को घर में रखे रखा। बाद में एंबुलैंस बुलाकर शव को रवाना कर दिया और खुद नहीं गए। बाद में अस्पताल पहुंचे तो तुरंत भाग गए।
वो दूसरे दिन सुबह 4 बजे इंदौर पहुंचे और अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अंजुम बी के गले पर चोटों के निशान हैं, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।
शव के पोस्टमार्टम के बाद वे लेकर अपने गांव रुदाख्या आ गए और दफनाया। पिता मोहम्मद पटेल का आरोप है कि बेटी अंजुम बी पति अजहर पटेल के अन्य महिलाओं से संबंध रखने का विरोध करती थी।
अजहर शादी के पहले से ही रंगीनमिजाज था। उसके कई लड़कियों से संबंध थे और वो अक्सर रात-रातभर गायब रहता था। वो खासकर हिंदू लड़कियों को पटाता था और उनका शोषण करता था।
वो अब भी ऐसी ही हरकतें करता था, जिसका विरोध उनकी बेटी अंजुम करती थी, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि जिस हिंदू प्रेमिका को लेकर उसके और अंजुम बी के बीच झगड़ा चल रहा था, वो उसकी मुंहबोली बहन थी, क्योंकि बाप इस्लाम ने उसकी मां से राखी बंधवाई थी।
वो भी शुरू में उसे बहन ही बोलता रहा था, लेकिन बाद में वो उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!