इस्लाम वाघेला ने फिर दिखाई काली करतूत: हिना कॉलोनी के पास रशीद की जमीन फर्जी दस्तावेजों से बेच डाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र का भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पूर्व में जमीनों का बड़ा खेल करने के बाद अब उसने एक और कलाकारी दिखाई है।
बिलाल मस्जिद के सामने स्थित हिना कालोनी से लगी रशीद पटेल की करीब 2600 स्क्वेयर फीट से ज्यादा जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच खाया।
इस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इस्लाम ने जमीन की भूख के चलते बेचने का कारनामा कर दिया।
पीड़ित रशीद पटेल ने खजराना थाने को दिए आवेदन में बताया कि उनकी खजराना क्षेत्र में खसरा क्र. 1127 को लेकर कोर्ट में मामला क्र. 94000 45 ए/2015 विचाराधीन है।
इस जमीन पर इस्लाम पटेल वाघेला ने एक आवेदन आदेश 39 नियम 1 व 2 के तहत पेश किया गया था, जिसमें कोर्ट द्वारा चार दिसंबर 2024 को निरस्त कर दिया गया था।
इसके बाद उसने एक दीवानी अपील अंतर्गत आदेश 43 नियम एक सीपीसी के तहत प्रस्तुत की गई थी। जिसे भी कोर्ट ने 19 सितम्बर 2025 को निरस्त कर दिया गया था।
इसके बावजूद इस्लाम वाघेला ने अपने भतीजे युसूफ पटेल के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाए और उनकी जमीन जो कि हिना कालोनी से लगी हुई थी, उसमें से 2609 स्कवेयर फीट जमीन बेच डाली।
ये जमीन उसने इस्लाम खान, मुस्तकीम तेली, कादिर तेली निवासी हिना कालोनी को खुद की जमीन बताकर बेच दी, जिसकी नोटरी कर दी गई है।
इस्लाम वाघेला और उसके भतीजे युसूफ द्वारा किया गया ये कृत्य कोर्ट में चल रही प्रक्रिया को प्रभावित करने, विवाद को और अधिक जटिल बनाने और उन्हें (रशीद पटेल) को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए किया होकर कोर्ट की अवमानना भी है।
वाघेला और उसके भतीजे युसूफ और उसके परिजन ने पूर्व में भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरों की जमीनें अपने नाम करवा ली और बेच दी।
इन मामलों में पूरे वाघेला परिवार पर धारा 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!