किसानों से भी इस्लाम वाघेला ने किया धोखा: अब साध ली चुप्पी; जो दस्तावेज दिखा रहा है, वो फर्जी तौर पर तैयार कराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित ‘प्रशांत सागर’ बिल्डिंग के निर्माण में फर्जी साझेदारी दस्तावेजों के आधार पर डेवलपर संजय आनंद के साथ रेशोडील करने वाले कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला ने किसानों के साथ भी धोखाधड़ी की और अब इस मामले में करोड़ों रुपया अपनी तिजोरी में भरकर चुप्पी साध कर बैठ गया है।
जो दस्तावेज वो दिखा रहा है वो फर्जी तौर पर तैयार कराए गए हैं। पीड़ित आज भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं और उन्हें इस्लाम पटेल वाघेला की ओर से धमकियां भी मिल रही हैं।
संचार नगर से लगी ग्राम खजराना की 28.16 एकड़ जमीन पर इस्लाम ने फर्जी साझेदारी दस्तावेजों पर कब्जा जमा लिया था, जिसकी एफआईआर भी पीड़ित रशीद पटेल ने दर्ज करा रखी है।
इस मामले को खुलासा फर्स्ट ने फिर उठाया तो पीड़ित इस्लाम पर कई आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस्लाम वाघेला ने डेवलपर संजय आनंद के साथ 17 फरवरी 2011 को सागर बी, मुलका बी, हमीदा बी, युसूफ पटेल (इस्लाम का भतीजा), आमीन पटेल, इरफान (बेटा) पटेल, अनिल पिता करसनभाई पटेल को आगे करके डेवलपर प्रशांत सागर बिल्डर्स डेवलपर्स प्रालि (पता-जी-1 महासागर कारपोरेट सेंटर, मनोरमागंज) से अनुबंध कराया था।
ये अनुबंध ग्राम खजराना की सर्वे नं 1159/1, 1159/2, 1160/1, 1164/1 पर कुल जमीन 83, 169 वर्गफीट जमीन के लिए हुआ। कब्जाई जमीन पर इस्लाम ने जिन्हें आगे किया, उन्हें अपार्टमेंट बनने पर होने वाले लाभ का 42.50 प्रतिशत हिस्सा रखा, जबकि 52.50 प्रतिशत हिस्सा डेवलपर का था। दोनों के बीच 50-50 रुपए के स्टाम्प पर अनुबंध हुआ।
इस्लाम पटेल वाघेला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर न केवल निगम से बिल्डिंग परमिशन ले ली, बल्कि टीएनसी आदि भी करवा ली। अनुबंध में शर्त थी कि बिल्डिंग परमिशन के बाद 24 माह में बिल्डिंग खड़ी करनी होगी।
परमिशन 8 सितंबर 2011 को मिली थी, लेकिन करीब एक साल बाद तक इसके तीन ब्लॉक ही बने, जबकि छह ब्लॉक बन जाने थे। इस बीच इस्लाम वाघेला की जमीनी जादूगरी की पोल खुल गई और इस जमीन के विवादित होने का पता चला। केस कोर्ट में चलने की बात का खुलासा हुआ तो डेवलपर ने काम रोक दिया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!