इस्लाम ने फर्जी साझेदारी दस्तावेजों से हड़पी ‘प्रशांत सागर’ की जमीन: वाघेला की धनपिपासा के शिकारों को न्याय की दरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

संजय आनंद के साथ रेशोडील में अपार्टमेंट का कराया था निर्माण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनपिपासु इस्लाम पटेल वाघेला के शिकार आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। मामला कनाड़िया रोड पर संचार नगर से लगी ग्राम खजराना की 28.16 एकड़ जमीन पर बनी प्रशांत सागर बिल्डिंग का है, जिसमें 22 लाख रुपए में फ्लैट खरीदे थे और अपनी जीवनभर की पूंजी लुटा बैठे थे।
वाघेला ने इस जमीन को साझेदारी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़प लिया और संजय आनंद के साथ रेशोडील में प्रशांत सागर अपार्टमेंट का निर्माण करवाया था, जिसकी बाद में सभी अनुमतियां निरस्त हो गई थीं।
22 से 28 लाख रुपए तक के फ्लैट बेचे
ग्राम खजराना की सर्वे नंबर 1159/1, 1160/1, 1160/2, 1164/1, 1164/2, 1114, 1115, 1116, 1127 और 1146 पर इस्लाम पटेल ने अपने रिश्तेदार रशीद पटेल की 28.16 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया और उस पर रेशोडील में डेवलपर संजय आनंद ने प्रशांत सागर अपार्टमेंट खड़ा कर दिया। यहां 22 से लेकर 28 लाख तक के फ्लैट बेचे गए जो लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई देकर लिए।
लालच देकर बेचे थे फ्लैट
ग्राम खजराना की 28.16 एकड़ जमीन पर बने प्रशांत सागर में फ्लैट बेचने के लिए जमीनखोर इस्लाम पटेल वाघेला ने घटिया तरीका आजमाया था। उसने फ्लैट खरीदने पर लोगों को स्कूटर, टीवी, फ्रीज का लालच दिया था।
कई लोग इस लालच में फंसे और इस्लाम पटेल के हाथों ठगा गए। इस्लाम ने लोगों की इस मानसिकता का खूब फायदा उठाया और अपनी तिजोरी भर ली। बाद में भेद खुला और इस प्रोजक्ट पर रोक लग गई। इसके बाद अब फ्लैट खरीदार अपनी किस्मत पर आंसू बहाने पर मजबूर हैं। बताते हैं कि वे कोर्ट की शरण में भी गए थे जहां मामला अभी विचाराधीन है।
कोर्ट में केस चलने की जानकारी डेवलपर से छिपाई
इस्लाम ने झूठी और फर्जी जानकारियां देकर न सिर्फ टीएनसी हासिल कर ली, बल्कि निगम की निर्माण अनुमति और अन्य एनओसी हासिल कर ली थी। उसने विभिन्न विभागों में जमीन के विवादित होकर कोर्ट में केस चलने की जानकारी को छिपा लिया था।
ये जानकारी इस्लाम ने डेवलपर संजय आनंद से भी छिपाई। आधे से ज्यादा निर्माण होने के बाद पता चला कि ये जमीन विवादास्पद है तो फिर ताबड़तोड़ सभी विभागों ने दी गई अनुमतियां निरस्त कर दी।
मामले में संजय आनंद ने भी कहा कि उन्होंने अब आगे निर्माण बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें भी जमीन के विवादास्पद होने की जानकारी नहीं दी गई थी। अब इसमें जिन लोगों ने जीवनभर की कमाई लगाकर यहां फ्लैट खरीदे, उनका फ्लैट भी अटक गया।
इस्लाम वाघेला पटेल की धनपिपासा का शिकार हुए पीड़ित रहवासियों ने सभी संबद्ध अधिकारियों को शिकायतें कर इस्लाम पटेल वाघेला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वे कोर्ट भी गए लेकिन वहां मामला अभी विचाराधीन है।
पीड़ितों के आंसू नहीं थम रहे
न्याय की आस में अपनी जीवनभर की कमाई इस्लाम पटेल जैसे धनपिपासु के हाथों लुटा बैठे लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने कर्ज लेकर फ्लैट खरीद लिया था जिसकी किश्तें वे आज भी चुका रहे हैं।
पजेशन देने में जल्दी मत करो
बताते हैं कि अपार्टमेंट में तमाम फ्लैट तो निर्माण के दौरान ही बुक हो गए थे। खरीददारों को भरोसा दिया गया था कि समयसीमा में निर्माण पूरा कर पजेशन दे दिया जाएगा, लेकिन बाद में इस्लाम वाघेला ने कहा कि पजेशन देने में जल्दी मत करो और लोगों से तय राशि से और ज्यादा वसूली करो।
इस्लाम कहता था कि जो लोग लाखों रुपया फंसा चुके हैं वो कुछ और पैसा देने में हिचकेंगे नहीं। इस प्रकार, तैयार फ्लैट के पजेशन भी उसने रुकवा दिए ताकि लोगों से और वसूली की जा सके। इस्लाम ने ये वसूली की और अपनी जेब भर ली।
इसी दौरान उसे आभास हो गया था कि ये प्रोजेक्ट अधर में लटक सकता है तो इस्लाम जितना पैसा खींच सकता था, उतना खींच लिया और अपनी जेब भरकर चुप होकर बैठ गया। उसने फ्लैट खरीदार और डेवलपर को भी फंसा दिया।
संबंधित समाचार

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!