खबर
Top News

क्रिप्टो ठगी में इंटरनेशनल नेटवर्क के हुए कई खुलासे: 21.05 करोड़ की रकम 12 लेयर से 19,332 खातों में पहुंची; विदेश से संचालित था गिरोह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 10:47 pm
शेयर करें:
क्रिप्टो ठगी में इंटरनेशनल नेटवर्क के हुए कई खुलासे

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21.05 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह की जांच में राज्य साइबर से सेल ने चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम छिपाने के लिए पहली बार 12 लेयर की मनी लॉन्ड्रिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। इस प्रक्रिया में अब तक 19,332 बैंक खाते चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 15 राज्यों के खातों के जरिये रकम ट्रांसफर की गई।

1.82 करोड़ कराए फ्रीज
राज्य साइबर सेल ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल की मदद से 1.82 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं। हालांकि अधिकांश राशि एक खाते से दूसरे और फिर कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई। जांच में यह भी सामने आया है कि बड़ी रकम यूएसडीटी के माध्यम से विदेश भेज दी गई।

800 बैंक खातों की जांच
साइबर सेल फिलहाल मनी ट्रेल की पहली से तीसरी लेयर तक के करीब 800 बैंक खातों की जांच कर रही है। खाताधारकों की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों को ई-मेल भेजे गए हैं। जानकारी मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

15 राज्यों में फैला मनी ट्रेल
जांच के अनुसार ठगी की रकम पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित 15 राज्यों के बैंक खातों में पहुंची। इसके बाद रकम को कई चरणों में इधर-उधर घुमाकर सिस्टम से बाहर निकाल लिया गया।

चाइनीज ऐप से की गई वर्चुअल कॉल
साइबर सेल के मुताबिक ठगों ने पीड़ित सीए अशोक विजयवर्गीय से संपर्क करने के लिए एक चाइनीज ऐप का इस्तेमाल किया। कॉल के दौरान मोबाइल स्क्रीन पर न्यूयॉर्क का अंतरराष्ट्रीय कोड दिखाई देता था, जिससे पीड़ित को यह भरोसा हो कि वह किसी विदेशी निवेश कंपनी से बात कर रहा है।

19 हजार से अधिक खातों में पहुंची रकम
जांच में पता चला कि अशोक विजयवर्गीय ने अलग-अलग 76 बैंक खातों में 106 ट्रांजेक्शन किए थे। जबकि एफआईआर में केवल 25 खातों का उल्लेख था। बैंक स्टेटमेंट की विस्तृत जांच के बाद 76 खातों का खुलासा हुआ। इसके बाद यही रकम 12 लेयर से गुजरते हुए 19 हजार से अधिक खातों तक पहुंच गई।

ऐसे रचा ठगी का जाल
पीड़ित को दिव्या सिंह नाम बताने वाली महिला ने व्हाट्सएप कॉल कर क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया। इसके बाद यूएसडीटी के जरिए एक लिंक भेजा गया, जिस पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे भरोसा बढ़ता गया।
जब पीड़ित ने राशि निकालने की कोशिश की तो इनकम टैक्स और रिस्क मार्जिन मनी के नाम पर और रकम जमा कराने को कहा गया। संदेह होने पर परिचितों से चर्चा की गई, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

उधार और बेटे से लेकर जुटाए थे पैसे
बेहतर रिटर्न की उम्मीद में अशोक विजयवर्गीय ने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार रुपए लेकर जुटाए थे। उनके बेटे ने भी करीब एक करोड़ रुपये निवेश के लिए दिए थे, लेकिन पूरी राशि साइबर ठगों के जाल में फंस गई।

समय पर शिकायत होती तो और अधिक राशि बच सकती थी
राज्य साइबर सेल के इंस्पेक्टर मुकेश नारोलिया ने बताया कि अब तक 15 राज्यों के 19 हजार से अधिक खातों तक रकम पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। 1.82 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए हैं, लेकिन यदि शिकायत समय पर दर्ज होती तो और अधिक राशि बचाई जा सकती थी। फिलहाल गिरोह के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

5 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

15 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

17 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

24 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

31 minutes ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

34 minutes ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

38 minutes ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

39 minutes ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

about 1 hour ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

about 1 hour ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!