दुष्कर्म के आरोपी भाजयुमो नेता पर भाजपा नेतृत्व मेहरबान?: केस के बाद भी पार्टी में प्रभाव कायम
KHULASA FIRST
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दोहरे मापदंडों के आरोपों में घिरता नजर आ रहा है। एक तरफ पार्टी अनुशासन के नाम पर छोटे मामलों में कार्रवाई करती है, दूसरी ओर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों से घिरे नेताओं पर नरमी बरतने के आरोप लग रहे हैं।
ताजा मामला बालाघाट का है, जहां 16 मई (शनिवार) को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सुहागपुरे की सक्रिय मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। दलित महिला शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी और फिलहाल जमानत पर चल रहे सुहागपुरे न सिर्फ पूरे कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ नजर आए, बल्कि मंच पर उनका स्वागत करते और सम्मान पाते भी दिखाई दिए (फोटो में लाल घेरे में भूपेंद्र सुहाग पुरे)। हैरानी की बात यह रही कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सार्वजनिक मंच से भूपेंद्र सुहागपुरे की पीठ थपथपाई और उन्हें ‹जिलाध्यक्ष› कहकर संबोधित किया। जबकि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें पद से हटाया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या संगठन ने केवल दिखावे के लिए सुहाग पुरे पर कार्रवाई की थी?
मंच पर श्याम टेलर के साथ, खुलेआम सम्मान… सवालों में संगठन की रीति-नीति
केस के बाद भी पार्टी में प्रभाव कायम
बता दें कि भाजयुमो नेता भूपेंद्र सुहागपुरे पर 17 नवंबर 2024 को महिला पुलिस थाने में एक स्थानीय दलित महिला शिक्षिका ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपी सुहाग पुरे जमानत पर है। गंभीर आरोप लगने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से तो सुहाग पुरे को हटाया गया, लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त नहीं की गई। यही नहीं, पार्टी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी यह संकेत देती है कि संगठन के भीतर उनका प्रभाव अब भी बरकरार है।
भूपेंद्र को बड़े नेताओं का संरक्षण
पार्टी सूत्रों का दावा है भूपेंद्र सुहागपुरे को कुछ बड़े नेताओं का संरक्षण है। सुहागपुरे को पूर्व मंत्री और वर्तमान बालाघाट भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे का खुला समर्थन रहा है। सांसद पर भी अप्रत्यक्ष संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!