खबर
Top News

क्या कुछ बड़ा होने वाला है: पीएम बोले- सोना न खरीदें; विदेश न जाएं, तेल बचाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 मई 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
क्या कुछ बड़ा होने वाला है

चुनावी बेला खत्म, होर्मुज संकट का ‘सरकार’ पर अब दिखने लगा असर

ईरान-अमेरिका युद्ध के असर पर प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से गंभीर अपील से चौंका देश

पीएम की गुहार- एक बरस सोना न खरीदें, विदेश में छुट्टी न मनाएं, पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग

खाने के तेल पर भी पीएम की अपील- कम खाएं, देश के साथ अपनी देह भी बचाएं

खाद की बोरी के असल दाम बताते हुए किसानों से भी फर्टिलाइजर का उपयोग कम करने की गुहार

कोरोनाकाल की तरह वर्क फ्रॉम होम पर पीएम ने दिया जोर, कार नहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर का आग्रह

पीएम की अपील के बाद सरकार ने आज बुलाई अहम बैठक, मिडिल ईस्ट के संकट पर बनेगी रणनीति

राहुल गांधी बोले- ये उपदेश नहीं, नाकामियों का है सबूत, जनता पर डाल रहे हैं स्वयं की जिम्मेदारी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या वाकई कुछ बड़ा होने वाला है? न सिर्फ भारत के नजरिये से, बल्कि वैश्विक परिदृश्य पर? देश के अंदर भी सरकार कुछ बड़ा करने जा रही है? क्या ईरान-अमेरिका युद्ध बेहद बुरे दौर में प्रवेश करने वाला है?

दो देशों के बीच चल रहा युद्ध क्या महायुद्ध में तब्दील होने जा रहा है? क्या भारत भी इस वैश्विक युद्ध आपदा में कोई अवसर तलाश रहा है, जो देश को आतंक से स्थायी समाधान दिलाए? सकल जगत क्या परमाणु हमले का शिकार होने जा रहा है?

जब युद्ध उफान पर था, तब तो देश को आश्वस्त किया जा रहा था कि देश में हर वस्तु के भंडार भरे हुए हैं। न डरें, न घबराएं, न पैनिक क्रिएट करें। अब ऐसा एकाएक क्या हो गया कि सरकार के मुखिया को देशवासियों से देशहित में ‘बलिदान’ करने और देशभक्ति दिखाने की गुहार लगाना पड़ रही है।

वैश्विक संकट का भारत पर हो रहा संभावित असर क्या चुनावों के कारण नजर नहीं आ रहा था, जो चुनावों की समाप्ति के बाद यकायक दिखने लगा है?

ये तमाम सवाल व अंदेशे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई उस सबसे बड़ी अपील के बाद उपजे हैं, जो उन्होंने रविवार को सुदूर दक्षिण के तेलंगाना से देश के समक्ष की।

अमेरिका, ईरान व इजराइल के बीच छिड़ी जंग और उसके भारत पर पड़ रहे असर के मामले में पहली बार खुलकर सामने आए प्रधानमंत्री मोदी ने जब देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की तो न सिर्फ तेलंगाना के सभास्थल पर मौजूद जनसमुदाय चौंका, बल्कि समूचा देश चौकन्ना हो गया कि आखिर पीएम को ऐसा क्यों कहना पड़ रहा है।

देश के पंतप्रधान ने युद्ध को वैश्विक संकट बताते हुए दो-टूक कहा कि संकटकाल में हमारी देशभक्ति हमें ललकार रही है। लिहाजा ऐसे समय हमें कुछ संकल्प लेना होंगे।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा से बचने, पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग करने, स्वदेशी उत्पादकों की खरीदी करने, फर्टिलाइजर का कम से कम उपयोग करने, खेती में सोलर पंप का उपयोग करने, लोक परिवहन के साधनों व इलेक्ट्रिक वाहन का ज्यादा उपयोग करने और कोरोनाकाल की तरह वर्क फ्रॉम होम, यानी घर से ही कामकाज करने की अपील की।

प्रधानमंत्री की इस अपील ने देश के समक्ष एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए कि आखिर ऐसा अब क्या होने जा रहा है, जिसके कारण प्रधानमंत्री को ये सब कहना पड़ रहा है। मध्य पूर्व युद्ध को तो दो माह से ज्यादा हो गए।

दो-दो मर्तबा युद्धविराम भी हो गया। अब भी युद्ध थमा हुआ ही है। बातचीत के दौर व समाधान के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि ये संकट अब खत्म होने वाला है।

ऐसे समय प्रधानमंत्री का वक्तव्य व अपील इशारा कर रही है कि असल युद्ध अभी शेष है।

देशवासियों के इस संशय के पीछे की वजह भी साफ है कि जब युद्ध उफान पर था, तब ऐसी अपील होती तो समझ आता कि ये सब जरूरी है, लेकिन जब युद्ध एक तरह से थमा हुआ है, तब इस तरह की अपील किसी बड़े संकट की तरफ इशारा कर रही है।

विपक्ष ने पीएम की इस अपील को सरकार व प्रधानमंत्री की नाकामी से जोड़ दिया, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर एक्शन मोड में आ गई। रविवार को प्रधानमंत्री की कही बात के मद्देनजर सोमवार को राजनाथ सिंह की अगुआई में मंत्री समूह की एक अहम बैठक भी आहूत कर ली गई है। इस बैठक में मिडिल ईस्ट युद्ध के देश पर हो रहे असर पर चर्चा व रणनीति तैयार होगी।

ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत- राहुल गांधी
वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मुखर हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि मोदीजी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।

ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए।

हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं, ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब ‘कॉम्प्रोमाइज पीएम’ के बस की बात नहीं।

पीएम मोदी मध्य पूर्व युद्ध के असर पर पहली बार हुए मुखर
तेलंगाना के सिकंदराबाद में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का वैश्विक आर्थिक असर भारत पर भी हो रहा है। इसलिए देशवासियों से 3 बड़ी अपील कर रहा हूं-

1. पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें... अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। कार शेयरिंग करें।

कारण : भारत को कच्चे तेल के आयात के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। हमारे पास कोई तेल के कुएं नहीं हैं।

2. इलेक्ट्रॉनिक वाहन/बैटरी वाहन बढ़ाएं... युद्ध के समय ईंधन के दाम वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हैं, इसलिए बैटरी से चलने वाले वाहनों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।

3. एक साल तक सोना न खरीदें... पीएम ने कहा- "देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर देश में कोई कार्यक्रम हो, हम सोना नहीं खरीदेंगे। हम सोना नहीं दान करेंगे।’

कारण : सोने की खरीद में विदेशी मुद्रा बहुत अधिक खर्च होती है।

साथ में 2 और अपील
1. खाद्य तेल कम इस्तेमाल करें। हर परिवार अगर थोड़ा कम करे तो विदेशी मुद्रा भंडार की सेहत सुधरेगी। साथ ही परिवार का स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

2. रासायनिक उर्वरक आधे करें। प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। खाद की एक बोरी 3 हजार की आती है, जो सरकार किसानों को 300 रुपए में देती है। ये उर्वरक भी हमें विदेशी मुद्रा में अन्य देशों से लेना पड़ता है।

संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

4 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

9 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

16 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

19 minutes ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

23 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

25 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

35 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

36 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

40 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

44 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

44 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!