खबर
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा: करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितता के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने कार्रवाई की है।

नईगढ़ी विकासखंड में अधूरे और घटिया निर्माण के बावजूद करीब 3 करोड़ 85 लाख 900 रुपए का भुगतान किए जाने के मामले में EOW ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के तीन तत्कालीन इंजीनियरों और एक ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

कई गांवों में होना था घर-घर पानी का इंतजाम
मामला वर्ष 2021-22 का बताया जा रहा है। खटखरी, करह उर्फ खैरागढ़, शिवराजपुर और जुड़मनिया रघुनाथ समेत कई गांवों में ओवरहेड टैंक, सम्पवेल, पाइपलाइन और घर-घर नल कनेक्शन का निर्माण कराया जाना था।

इन कार्यों का ठेका मेसर्स शिवेन्द्र कुमार तिवारी को दिया गया था। EOW के अनुसार, कई निर्माण कार्य अधूरे होने के बावजूद रिकॉर्ड में उन्हें पूर्ण दर्शाया गया और इसी आधार पर भुगतान किया गया।

पहली बार पानी भरते ही गिरने का दावा
EOW और तकनीकी टीम की जांच में निर्माण कार्यों की स्थिति को लेकर कई सवाल सामने आए। जांच के मुताबिक, खटखरी गांव में करीब 30 फीट ऊंची पानी की टंकी बनाई गई थी।

टीम के अनुसार, टंकी में पहली बार पानी भरने के दौरान ही वह गिर गई। जांच में यह भी सामने आया कि रिकॉर्ड में इस निर्माण कार्य को पूरा बताया गया था।

रिकॉर्ड में 740 नल कनेक्शन, मौके पर एक भी टोंटी नहीं
करह गांव में दस्तावेजों में 740 नल कनेक्शन दर्ज होने की जानकारी सामने आई, लेकिन EOW की जांच के दौरान मौके पर एक भी नल की टोंटी नहीं मिली।

इसी तरह रिकॉर्ड में 5 मोटर पंप लगाए जाने का उल्लेख था, जबकि मौके पर केवल एक मोटर पंप मिला।

जांच के दौरान अन्य गांवों में भी पानी की टंकियां और पाइपलाइन अधूरी होने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

इन पर दर्ज हुआ आपराधिक प्रकरण
EOW ने जांच के बाद तत्कालीन कार्यपालन यंत्री जे.पी. द्विवेदी, सहायक यंत्री संजय पाण्डेय, उपयंत्री ए.पी. तिवारी और ठेकेदार शिवेन्द्र कुमार तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रकरण में BNS की धारा 316(5), 318(4), 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। EOW ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

जांच पूरी होने के बाद ही कथित अनियमितताओं, भुगतान और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार की भूमिका को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

20 minutes ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

23 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

25 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

39 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 1 hour ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 2 hours ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 2 hours ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!