पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज: मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश IPS एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है।
मामले को लेकर IPS एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई और जनप्रतिनिधियों से लोकसेवकों के प्रति मर्यादित एवं संयमित व्यवहार की अपेक्षा जताई।
DCP नरेंद्र रावत पर की थी टिप्पणी
कार्यक्रम के दौरान मंच व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर DCP इंदौर नरेंद्र रावत और आयोजकों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी।
इसके बाद सज्जन सिंह वर्मा ने पुलिस अधिकारी पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने DCP को लेकर ‘अदना सा अधिकारी’ और ‘सिंघम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनका बयान सामने आने के बाद पुलिस विभाग में नाराजगी जताई गई।
‘अधिकारी अपना कर्तव्य निभा रहे थे’
IPS एसोसिएशन के मुताबिक कार्यक्रम में मंच प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी DCP नरेंद्र रावत को सौंपी गई थी।
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद रावत ने कार्यक्रम से पहले जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कार्रवाई की।
एसोसिएशन का कहना है कि अधिकारी उस समय अपने शासकीय दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के प्रति सार्वजनिक मंच या मीडिया के माध्यम से अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है।
IPS एसोसिएशन ने की टिप्पणी की निंदा
मध्यप्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने अपने बयान में वर्मा की टिप्पणी को अशोभनीय, आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया।
एसोसिएशन ने कहा कि वह इस तरह के आचरण की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। एसोसिएशन ने जनप्रतिनिधियों से अपील की वे लोकसेवकों के प्रति मर्यादित, संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें।
CM से मुलाकात के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा
IPS अधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी पहले से तेज है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी नजर है।
संबंधित समाचार

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!