विवेचना अधिकारियों को टैबलेट दिए प्रकरणों का होगा बेहतर अनुसंधान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त टैबलेट विभिन्न थानों के विवेचना अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इन आधुनिक संसाधनों के माध्यम से अनुसंधान कार्यों में गति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी क्रम में आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय, इंदौर में विवेचना अधिकारियों हेतु टैबलेट वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौड़, पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुनील मेहता एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण सहित विभिन्न थानों के विवेचना अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा विवेचना अधिकारियों को टैबलेट वितरित किए गए और बताया कि पूर्व के 176 तथा नए 697 टैबलेट, इस प्रकार कुल 873 इंदौर पुलिस को मिले है, जो सभी थानों के विवेचना अधिकारियों को प्रदाय किए जा रहे हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को इन आधुनिक उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए डिजिटल एवं अन्य प्रकार के साक्ष्यों के बेहतर संकलन, सुरक्षित प्रबंधन एवं ई-विवेचना ऐप के माध्यम से अनुसंधान कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी अधिकारियों को ऑनलाइन अनुसंधान, केस डायरी संधारण, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण, साइबर संबंधी अनुसंधान तकनीकों एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण विवेचना संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है, ऐसे में तकनीक आधारित पुलिसिंग समय की आवश्यकता है।
आधुनिक डिजिटल उपकरणों के उपयोग से विवेचना कार्य अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्वरित होगा, जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!