खबर
Top News

जांच अब पैसों के नेटवर्क पर केंद्रित: संपर्कों के जरिए बनाया जाता था दबाव; छोटे शहर से बड़े नेटवर्क तक पहुंची रेशु उर्फ अभिलाषा, अब हो सकते हैं कई खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 3:08 pm
शेयर करें:
जांच अब पैसों के नेटवर्क पर केंद्रित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार की गई रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। शराब कारोबारी हितेंद्रसिंह ठाकुर उर्फ चिंटू ठाकुर को धमकाकर करोड़ों रुपए की उगाही के इस मामले में अब पुलिस की जांच सिर्फ ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं, बल्कि इसके तार राजनीति, अफसरशाही और बड़े कारोबारी नेटवर्क तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक सागर निवासी रेशु उर्फ अभिलाषा की भूमिका इस पूरे नेटवर्क में बेहद अहम मानी जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह केवल एक मोहरा नहीं, बल्कि प्रभावशाली लोगों तक पहुंच बनाने वाली कनेक्ट चेन का हिस्सा थी।

पुलिस अब उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही है। माना जा रहा है कि इन डिजिटल सबूतों से कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। अब जांच केवल ब्लैकमेलिंग या निजी वीडियो तक सीमित नहीं, बल्कि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर अब उस आर्थिक नेटवर्क पर टिकी है, जिसके जरिये कथित तौर पर करोड़ों रुपए का लेन-देन, राजनीतिक पहुंच और कारोबारी दबाव का खेल संचालित किया जा रहा था।

एक क्राइम रिपोर्टर की नजर से देखें तो आने वाले दिनों में यह मामला हनीट्रैप से ज्यादा फंडिंग और प्रभाव के नेटवर्क के रूप में सामने आ सकता है। बताया जा रहा है गिरफ्तार रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में सक्रिय थी।

वह केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि विधानसभा टिकट की दावेदारी, नेताओं के संपर्क और बड़े कारोबारियों से नजदीकियों के जरिये खुद को एक प्रभावशाली चेहरा बनाने की कोशिश कर रही थी।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी तेजी से बढ़ती उसकी पहुंच के पीछे आर्थिक ताकत कौन दे रहा था।

कारोबारी संपर्कों के जरिये बना दबाव तंत्र?
क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क का मुख्य टारगेट ऐसे कारोबारी और प्रभावशाली लोग थे, जिनकी सामाजिक और राजनीतिक साख दांव पर लग सकती थी। पुलिस को शंका है कि निजी संबंध बनाकर पहले भरोसा हासिल किया जाता, फिर वीडियो, फोटो या बातचीत के आधार पर दबाव बनाया जाता था।

अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है कि क्या इस नेटवर्क के जरिये कुछ कारोबारियों से सेटिंग, सुरक्षा या राजनीतिक पहुंच के नाम पर रकम ली जाती थी। यदि ऐसा साबित होता है, तो मामला सीधे तौर पर कारोबारी फंडिंग और अवैध वसूली के बड़े रैकेट में बदल सकता है।

चुनावी फंडिंग की जांच क्यों अहम मानी जा रही?
सूत्र बताते हैं कि रेशु की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं थीं। भोपाल और सागर के राजनीतिक हलकों में उसकी सक्रियता लगातार बढ़ रही थी। उसने क्षेत्र में होर्डिंग्स, प्रचार गतिविधियों और नेताओं के संपर्क के जरिये अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी।

यही कारण है कि जांच एजेंसियां अब यह भी खंगाल रही हैं कि क्या किसी राजनीतिक गतिविधि के लिए फंड जुटाया जा रहा था? क्या कारोबारी संपर्कों का इस्तेमाल चुनावी खर्च या राजनीतिक पहुंच बढ़ाने में हुआ? क्या ब्लैकमेलिंग से मिली रकम को किसी राजनीतिक गतिविधि में लगाया गया?

हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से चुनावी फंडिंग के लिंक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बैंक खातों, नकद लेन-देन और प्रॉपर्टी निवेश की जांच शुरू हो चुकी है।

कम समय में बड़े सपनों को पूरा करने की चाहत
सूत्र बताते हैं कि रेशु कम समय में बड़ी पहचान और राजनीतिक प्रभाव हासिल करना चाहती थी। सागर के मकरोनिया क्षेत्र से निकलकर उसने पहले खुद को शिक्षित और प्रशासनिक परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती के रूप में प्रस्तुत किया।

सोशल मीडिया प्रोफाइल में उसने खुद को कभी यूपीएससी प्री-क्वालिफाइड, तो कभी एमपीपीएससी चयनित बताकर प्रभाव जमाने की कोशिश की। इसके बाद उसने आईएएस अकादमी के नाम से कोचिंग संस्थान भी शुरू किया, लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

इसी दौरान उसकी सक्रियता राजनीतिक गलियारों में बढ़ने लगी। सूत्रों के अनुसार भोपाल में कई नेताओं के आसपास उसकी मौजूदगी लगातार देखी जाने लगी थी। वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक चेहरा स्थापित करने की कोशिश कर रही थी।

विधानसभा टिकट की चाह और राजनीतिक संपर्क
सूत्रों का दावा है कि रेशु की नजर सागर की नरयावली विधानसभा सीट पर थी। वह भाजपा नेताओं के संपर्क में रहकर राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही थी। बताया जाता है कि उसने क्षेत्र में होर्डिंग्स और प्रचार गतिविधियों के जरिये अपनी मौजूदगी भी दर्ज कराई थी।

हालांकि पार्टी ने उसे कोई मौका नहीं दिया, लेकिन इसी दौरान उसकी पहचान कई प्रभावशाली लोगों से हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि रेशु की नजदीकियां कुछ नेताओं और कारोबारियों से बढ़ीं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन संपर्कों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग नेटवर्क खड़ा करने में किया गया था। सूत्रों के मुताबिक कई लोगों के निजी वीडियो, फोटो और बातचीत रिकॉर्ड कर उन्हें दबाव में लेने की कोशिश की जाती थी।

अधिकारियों द्वारा जानकारी जुटाना भी इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। यदि डिजिटल डाटा और चैट रिकवरी में बड़े नाम सामने आते हैं, तो राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बड़ा भूचाल आ सकता है। फिलहाल पुलिस आधिकारिक रूप से ज्यादा खुलासा करने से बच रही है, लेकिन रेशु उर्फ अभिलाषा की गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है।

कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
सूत्रों का दावा है कि यदि डिजिटल डेटा और बैंक ट्रेल पूरी तरह खुलते हैं, तो कुछ बड़े कारोबारी, राजनीतिक चेहरे और मध्यस्थ जांच के दायरे में आ सकते हैं। यही वजह है कि मामले में दिल्ली स्तर तक रुचि दिखाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए आगे बढ़ रही है, लेकिन यह साफ है कि हनीट्रैप अब केवल एक आपराधिक केस नहीं, बल्कि सत्ता, पैसा और प्रभाव के गठजोड़ की जांच बन चुका है।

संबंधित समाचार

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर
Top News

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

8 minutes ago
अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत
Top News

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

29 minutes ago
2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

44 minutes ago
मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला
Top News

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

about 1 hour ago
बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश
Top News

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

about 1 hour ago
स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा
Top News

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार
Top News

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

about 2 hours ago
एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

about 3 hours ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

about 3 hours ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 3 hours ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 3 hours ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 4 hours ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 4 hours ago
स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
Top News

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

about 4 hours ago
मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग
Top News

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

about 5 hours ago
सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश
Top News

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

about 5 hours ago
दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा
Top News

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

about 5 hours ago
तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

about 5 hours ago
फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल
Top News

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!