मारपीट की रिपोर्ट खोली तो निकला गांजा तस्करी का खेल: खजराना पुलिस की 360 डिग्री जांच में खुला राज; स्कॉर्पियो से मिला दो किलो मादक पदार्थ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना पुलिस की 360 डिग्री इन्वेस्टिगेशन ने सामान्य मारपीट के मामले को सीधे गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचा दिया। पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसकी स्कॉर्पियो से दो
किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपए की स्कॉर्पियो और 50 हजार रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया गया। आरोपी पर पहले से दो दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक थाने में फरियादी सौरभ रघुवंशी ने रजत ठाकुर उर्फ वैभव बुंदेला के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में मामला सामान्य विवाद का लग रहा था, लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद गांजा बेचने को लेकर हुआ था। इसके बाद तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड के पास स्कॉर्पियो वाहन में मौजूद है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो की तलाशी ली। वाहन में रखी एक थैली की जांच करने पर उसमें करीब दो किलो से अधिक गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह खुद गांजे का आदी है।
उल्लेखनीय है कि गांजा तस्कर बुंदेला के खिलाफ खुलासा फर्स्ट पहले भी कई मर्तबा उसके काले कारनामों का खुलासा कर चुका है। पुलिस पूछताछ में भी उसके काले कारनामों की लिस्ट सामने आई, जिसके आधार पर खजराना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उससे गांजा सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी में है।
मकान मालिक पर भी कार्रवाई
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर उर्फ बुंदेला के मकान मालिक पीयूष पिता सुमेर सिंह ने भी किराएदार की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। इस पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया है।
बाप भाई भी तस्करी में रहे लिप्त
इधर, खुलासा फर्स्ट की जांच में सामने आया है कि रजत के पिता कल्याण बुंदेला और भाई यश उर्फ नन्नू बुंदेला भी गांजा और ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल रहे हैं।
कल्याण बुंदेला को विजय नगर थाना क्षेत्र में गांजे की सप्लाई करते हुए पकड़ा जा चुका है, जबकि यश ड्रग्स ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्त में आया था।
परिवार के तीनों सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं, लेकिन आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे। सूत्रों के मुताबिक रजत उर्फ वैभव बुंदेला विजय नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश तो हैं ही वह अब अपने गुर्गों के माध्यम से बड़े लेवल का गांजा और ड्रग्स सप्लायर बनने में लगा हुआ है, जिसके चलते वह अधिकारियों की नजर में आ गया था।
विजय नगर के एक मामले में फरार रहने के चलते उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित हो चुका था। पकड़े जाने पर पुलिस ने उसका स्वागत भी किया था ।
संबंधित समाचार

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!