आईटी पार्क के पास जली कार की जांच शुरू: शॉर्ट सर्किट की आशंका; तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईटी पार्क के पास शुक्रवार को चलती कार में लगी आग के वास्तविक कारण की जांच शुरू कर दी गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम पता लगाने में जुटी है आग तकनीकी खराबी से लगी या अन्य कारण था। फायर ब्रिगेड के अनुसार, इंपेटस कंपनी की बिल्डिंग के सामने जली कार का पंचनामा तैयार कर लिया गया है और वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।
शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुष्टि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद होगी। घटना के समय कार में तीन बच्चे और दो व्यक्ति सवार थे। बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
चार हजार लीटर पानी से पाया काबू... सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब चार हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया था, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
कार 4–5 साल पुरानी, मालिक को शॉर्ट सर्किट की आशंका... कार मालिक नरेश पिता रामशंकर ने बताया रेनो ट्राइबर कार करीब चार-पांच साल पुरानी थी। परिवार के साथ पालदा रोड की ओर जा रहे थे। उनका कहना है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।
रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार कार का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा आग वाहन की वायरिंग, इंजन फॉल्ट या किसी अन्य तकनीकी कारण से लगी या अन्य कारण से।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!