खबर
Top News

अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का खुलासा: 20 किलो स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार; दो कारें, 7 मोबाइल किए जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का खुलासा किया है।

20 किलो स्मैक बरामद
पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक की मात्रा को देखते हुए इसे हाल के समय की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में दो चार पहिया वाहन और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम को 31 मई 2026 को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की बड़ी खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है।

घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका
सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 किलो अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

35 लाख से अधिक का सामान जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक), एक Maruti Suzuki S-Cross, एक Hyundai Creta, 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों वाहनों की कीमत करीब 33 लाख रुपए और मोबाइल फोन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई गई है।

इंदौर और राजस्थान से जुड़े आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें इंदौर और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत वर्मा (इंदौर), मोना सेन (इंदौर), राहुल मीणा (प्रतापगढ़, राजस्थान), सुभाष उर्फ पिंटू नाहर (प्रतापगढ़, राजस्थान), जितेंद्र उर्फ कारू मीणा (प्रतापगढ़, राजस्थान) शामिल हैं। वहीं अजीज उर्फ एजाज निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। जब्त मोबाइल फोन की साइबर और तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे सप्लायर नेटवर्क, खरीदारों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और मोबाइल डेटा विश्लेषण के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना वायडी नगर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मनीष बघेल साईबर सेल मंदसौर, आरक्षक मुज्जफरउद्दीन साईबर सेल मंदसौर तथा नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 11 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 11 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 11 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 11 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 11 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 11 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 11 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 11 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 11 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 11 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 11 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 11 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 11 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 12 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 12 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 12 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 12 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 12 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!