खबर
Top News

बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत के सहारे की करोड़ों की ठगी; कई जिलों में फैला है नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मई 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
बीमा स्कैम का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए करीब ढाई करोड़ रुपए की बीमा ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह संगठित गिरोह ग्वालियर, मुरैना, रतलाम समेत कई जिलों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था।

बीमा कंपनियों से क्लेम हासिल कर लिया
विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, गिरोह ने लोगों की जानकारी के बिना उनके नाम पर बीमा पॉलिसियां जारी कराईं। इसके बाद एक साल के भीतर ही उन्हें मृत दिखाकर नगरीय निकायों से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए गए और बीमा कंपनियों से क्लेम हासिल कर लिया गया।

बैंकों में फर्जी नामों से सैकड़ों खाते खुलवाए
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विभिन्न बैंकों में फर्जी नामों से सैकड़ों खाते खुलवाए थे। इन्हीं खातों के जरिए बड़ी संख्या में बीमा पॉलिसियां ली गईं और फिर योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मौत दिखाकर रकम निकाल ली गई।

जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किया गया फर्जीवाड़ा
यह पूरा फर्जीवाड़ा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किया गया। इस योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को मात्र 436 रुपए सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है, जिसका लाभ मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति को दिया जाता है।

ऐसे हुआ संदेह
हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि कई मामलों में एक ही परिवार के दो-तीन सदस्यों की मौत एक ही सप्ताह या महीने में दर्शाई गई और सभी में मृत्यु का कारण ‘प्राकृतिक’ बताया गया, जिससे संदेह और गहरा गया।

नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब इस संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है, साथ ही बैंकिंग और बीमा कंपनियों से जुड़े लिंक की भी जांच की जा रही है। अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

35 minutes ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 3 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 3 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 3 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 4 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 4 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 4 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 5 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 5 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 5 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 5 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 6 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 6 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 6 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 6 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!