1250 की जगह अब देना होंगे 5000 रुपए: नेहरू पार्क स्विमिंग पूल आने वाली आम जनता पर महंगाई की मार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेहरू पार्क स्विमिंग पूल को दोबारा शुरू करने की कवायद के बीच निगम ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने पूल की कार्य प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जून के पहले सप्ताह तक इसे हर हाल में जनता के लिए खोल दिया जाए।
निगम ने इस सत्र से तैराकी की फीस में अप्रत्याशित वृद्धि करते हुए इसे 1250 रुपए से बढ़ाकर सीधे 5000 रुपए कर दिया है। फीस में की गई यह चार गुना बढ़ोतरी मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ देगी।
पहाड़िया ने कहा कि यदि जून में पूल शुरू नहीं होता है तो निगम को लगभग 50 लाख रुपए के राजस्व का सीधा नुकसान होगा। इसी वित्तीय घाटे की भरपाई करने के लिए निगम प्रशासन ने जल्दबाजी में यह फैसला लिया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि एक तरफ फीस आसमान पर पहुंचाई जा रही है, तो दूसरी तरफ सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि फिलहाल नए फिल्टर प्लांट के निर्माण का इंतजार न किया जाए, बल्कि वर्षों पुराने फिल्टर प्लांट को ही जैसे-तैसे दुरुस्त कर पूल को चालू कर दिया जाए। नया फिल्टर प्लांट बाद में धीरे-धीरे बनता रहेगा।
चार गुना ज्यादा चुकाना होगा
प्रशासन का तर्क है कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को तैराकी का लाभ मिल सके, इसलिए फिनिशिंग के कामों को युद्ध स्तर पर पूरा कर तीन दिन के भीतर पूल की टेस्टिंग शुरू की जाए।
हालांकि, हकीकत यह है कि स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद पूल में आने वाले लोगों की संख्या घट जाती है, जिससे निगम की कमाई कम हो जाती है।
इसी व्यावसायिक लाभ और राजस्व वृद्धि के चक्कर में नगर निगम आधे-अधूरे इंतजामों और भारी-भरकम फीस के साथ जनता को इस पुराने पूल की ओर धकेल रहा है।
अब शहरवासियों को पुरानी तकनीक वाले पानी में उतरने के लिए अपनी जेब से चार गुना ज्यादा रकम चुकाना होगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!