खबर
Top News

अरबिंदो अस्पताल में वृद्धा मरीज से अमानवीयता: आयुष्मान कार्ड के बाद भी मांगे 45 हजार; नहीं देने पर इलाज से कर दिया इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 फ़रवरी 2026, 5:27 pm
शेयर करें:

पैर में आईवीआर फिल्टर डालने के लिए हरदा के अस्पताल से किया था 70 वर्षीय वृद्धा को रैफर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हरदा से आई 70 वर्षीय वृद्धा के इलाज में इंदौर के कुख्यात अरबिंदो अस्पताल में अमानवीयता बरते जाने का खुलासा हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की निष्ठुरता का आलम यह कि आयुष्मान कार्ड को नकारकर मरीज के परिजन पर 45 हजार हजार रुपए जमा कराने के बाद ही इलाज करने का दबाव बनाया गया।

परेशान परिजन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए 45 हजार रुपए जमा कराए, तब जाकर ऑपरेशन हुआ, लेकिन उक्त रुपए की रसीद नहीं दी गई। वहीं पीड़ित परिजन द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने दबाव बनाकर उक्त शिकायत वापस लेने पर मजबूर किया।

पीड़िता प्रमिला तिवारी की नातिन अदिति दुबे (एडवोकेट) ने कल जोन-2 के एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि वे मूलत: हरदा की हैं। नानी के पैर में तकलीफ थी और उन्हें आईवीआर फिल्टर डालने के लिए वहां के अस्पताल से इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया। 3 फरवरी को वे नानी को लेकर इंदौर आईं और अरबिंदो में भर्ती कराया।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयुष्मान कार्ड लेने के बाद यह कहकर कि इसका अप्रूवल हो या न हो, हमसे 45 हजार रुपए जमा लिए गए, जिसकी रसीद नहीं दी। केवल मौखिक तौर पर कहा गया कि जब मरीज डिस्चार्ज होगा, तब आपके खाते में पैसा वापस आ जाएगा।

25 हजार अप्रूवल बताकर लिए 45 हजार
अगले दिन अस्पताल के डॉ. प्रारब्ध सक्सेना और वंदना ने उनसे 45 हजार रुपए और मांगते हुए कहा कि जमा कराने के बाद ही ऑपरेशन करेंगे। पूछताछ करने पर डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों ने अलग-अलग जवाब दिए और फिर कहा गया कि आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूवल नहीं हुआ है।

कर्मचारी होशंग मसीह ने डॉ. सक्सेना से मिलने के लिए कहा। जब उनसे मिले तो कहा गया कि मात्र 25 हजार रुपए अप्रूवल हुआ है। अगर फ्री इलाज चाहिए तो किसी सरकारी अस्पताल में चले जाओ। अन्यथा सुबह तक 45 हजार रुपए जमा कराएं, तभी ऑपरेशन किया जाएगा। सुबह हमने पेमेंट जमा किया।

एसपी दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा
अदिति ने बताया अस्पताल प्रबंधन ने अनावश्यक दबाव बनाकर पैसा वसूला और उसकी रसीद भी नहीं दी। आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग किया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी ने भरोसा दिया कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत वापस लो और वीडियो डिलीट करो
अदिति के अनुसार हमने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो अस्पतालकर्मी नाराज हो गए और कहा कि आप अपने पेशेंट को यहां से उठाकर ले जाओ। इलाज नहीं करेंगे। इलाज कराना है तो अपनी शिकायत वापस लो और जो वीडियो बनाए हैं वे भी डिलीट करो।

नानी की हालत को देखते हुए हमने शिकायत वापस ले ली, जिसके बाद वंदना ने मुझसे मोबाइल छीनकर कुछ वीडियो डिलीट कर दिए। इसके बाद भी उनसे हमें कई बार क्षमा मांगनी पड़ी और बहुत निवेदन करना पड़ा, तब जाकर नानी का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान पूरे समय वह दर्द से कराहती रहीं, लेकिन डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ को कोई रहम नहीं आया।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 12 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 12 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 12 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 12 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 12 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 13 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 13 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 13 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 13 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 13 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 13 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 13 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 13 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 14 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 14 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 14 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 14 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 14 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!