जनता को महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा; इतने बढ़े दाम, नई दरें आज से ही लागू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गईं, जिसके बाद आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
अब इतनी हो गई कीमत
इंदौर में पेट्रोल अब 109.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में पेट्रोल 106.58 रुपए और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर था।
ईंधन के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया
राजधानी भोपाल में भी ईंधन के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया। यहां पेट्रोल 106.68 रुपए से बढ़कर 109.71 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 91.87 रुपए से बढ़कर 94.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।
इसके अलावा उज्जैन में पेट्रोल 110.16 रुपए और डीजल 95.34 रुपए, जबलपुर में पेट्रोल 110.10 रुपए और डीजल 95.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं ग्वालियर में पेट्रोल 110.02 रुपए और डीजल 95.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल मंडला और पांढुर्णा में
मध्य प्रदेश पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के मुताबिक, प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल मंडला और पांढुर्णा में 111.29 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं आलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, मैहर, मऊगंज, पन्ना, रीवा और श्योपुर में भी पेट्रोल 111 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।
डीजल की बात करें तो सबसे ज्यादा कीमत अनूपपुर और मैहर में दर्ज की गई है, जहां डीजल 96.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
तेल कंपनियों ने इस वजह से बढ़ाए दाम
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी के चलते कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।
यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!