मदिरा प्रेमियों पर महंगाई की मार: ठेकेदारों की मौज; हर दुकान पर शराब के अलग रेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

कोई ले रहा सही, तो काेई वसूल रहा मनमाने दाम,
विरोध करने पर सेल्समैन करते हैं बदसलूकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश सरकार ने साल 2026-27 के लिए इंदौर जिले से शराब दुकानों की नीलामी में 2100 करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व तो प्राप्त कर लिया, लेकिन ये अब मदिरा प्रेमियों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
महंगी दुकानें लेने के बाद ठेकेदार ग्राहकों को महंगी शराब बेचकर इसकी भरपाई कर रहे हैं। हालांकि ऐसा वे ही ठेकेदार कर रहे, जिन्होंने प्रतिस्पर्धा के चलते महंगे ठेके लिए हैं।
वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचने वाले लाइसेंसियों पर कार्रवाई की जा रही है, जो जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है जिले में 56 समूहों की 173 से अधिक कंपोजिट मदिरा दुकानों का संचालन नई आबकारी नीति के तहत राजस्व में लगभग 20-24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ठेकेदारों को ई-नीलामी के जरिये दिया गया है। इनमें एमआर-9, स्कीम 54 और रेवती क्षेत्र में भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सबसे महंगा एमआर-9 समूह रहा।
यह लगभग 50 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत से अधिक वृद्धि वाला है। खुलासा फर्स्ट को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि इंदौर में शराब ठेकेदार मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं।
सबसे ज्यादा बिकने वाली बोल्ट बियर की बोतल, जो पिछले वर्ष 150 रुपए एमआरपी पर बेची जा रही थी, इस बार ठोकों में हुई वृद्धि के साथ कुछ दुकानों पर यही बियर 170 की तो कुछ पर 190 रुपए तक में बेची जा रही है।
इसी ब्रांड की बियर की कैन, जो पिछले साल 110 और 120 में बेची जा रही थी, इस मर्तबा 130, 140 तो कुछ दुकानों पर 150 रुपए तक बेची जा रही है।
खुलासा फर्स्ट के एक पाठक का अपने दोस्तों के साथ एमआर-10 पुराना टोल नाका के सामने स्थित शराब दुकान पर जाना हुआ। बोल्ट बियर की तीन कैन लेने पर उनसे 150 रुपए प्रति के हिसाब से 450 रुपए लिए गए।
जब उन्होंने कहा कि अन्य दुकानों पर इसका रेट 130 और 140 है, तो सेल्समैन ने बदलसूकी करते हुए कहा कि हम क्या करें, सेठजी ने महंगी देने को कहा है।
बताते हैं ये दुकान शराब ठेकेदार आनंदीलाल मालवीय की है। इसी की शहर में मंगल नगर, एमआर-10, अग्रसेन चौराहा, परदेशीपुरा स्थित शराब दुकानों पर भी मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं।
अंग्रेजी शराब की भी यही हालत है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में भी शराब के रेट के मामलों में ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा है। कुछ ठेकेदार पिछले वर्ष की तुलना में निर्धारित 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ शराब बेच रहे हैं तो कुछ 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ।
जब भी शिकायत मिलेगी, कार्रवाई होगी
शराब के दामों को लेकर दो बिंदु हैं। एक तो इस मर्तबा शराब के रेट बढ़े हैं। इसके लिए हमने दुकानों पर रेट लिस्ट और क्यूआर कोड भी लगा दिए हैं।
दूसरा बिंदु हैं, जहां रेट की शिकायत मिली है, उन दुकानों के हमने 27 केस बनाए हैं। इनमें 8-10 केस एमआरपी से नीचे के हैं तो 16 से 17 केस एमआरपी से ऊपर के हैं। जब भी शिकायत मिलेगी, कार्रवाई करेंगे। - अभिषेक तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त, इंदौर
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!