उद्योगपतियों की मांग: पीएनजी का वैट कम हो या जीएसटी में लाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज एमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता ने एसजीएसटी विभाग से प्राकृतिक गैस पीएनजी पर लगने वाले 14 प्रतिशत वैट को कम करने की मांग की है, ताकि उद्योगों को राहत मिले। पीएनजी को वैट से हटाकर जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा तो उद्योगों को लाभ होगा।
कल राज्य स्तरीय जीएसटी गीवांस रीड्रेसल कमेटी की बैठक सीजीएसटी कार्यालय माणिक बाग में आयोजित हुई, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ये मांग मुख्य आयुक्त मानस रंजन मोहंती के सामने रखी।
उनसे अनुरोध किया कि उद्योग एवं व्यापार हित में समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। मेहता ने जीएसटी कंप्लायंस रेटिंग मैकेनिज्म को लागू करने, रूल 86 बी का पालन न करने के कारण हो रही परेशानी, जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9 सी में बदलाव का प्रोविजन लाने, समय बाधित अपीलों को नियमित करने व एक बार की राहत देने, इनवर्टेड ड्यूटी संरचना के कारण इनपुट टैक्स क्रेडिट संचय नियम में संशोधन करने का आग्रह भी किया गया।
बैठक में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े करदाताओं व कर सलाहकारों से जीएसटी के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीजीएसटी आयुक्त प्रतुल तिवारी, जीएसटी आयुक्त अनय द्विवेदी भी मौजूद थे।
बैठक में सदस्यों ने तकनीकी, नीतिगत एवं व्यवहारिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे रखे जिसमें रेटिंग सिस्टम लाने का मुद्दा पुन: उठाया गया, जीएसटी रिटर्न भरने की प्रक्रियाओं का सरलीकरण करने और जीएसटी पोर्टल, आईटीसी रिवर्सल जैसे मुद्दे भी रखे गए।
मोहंती ने कहा कि जो मुद्दे ग्रीवांस रीड्रेसल कमेटी के क्षेत्राधिकार में है उनका निराकरण और सुनवाई की जायेगी वही जीएसटी कॉन्सील से जुडे सुझाव एवं समस्याओं को उन्हें प्रेषित किया जाएगा।
सीपीटीए के अमित दवे, अश्विन लाखोटिया, रमेश खंडेलवाल, सुनील जैन, केदार हेड़ा, प्रतीक अग्रवाल, आदित्य श्रीवास्तव, जितेन्द्र चौहान आदि भी मौजूद थे। मानद सचिव तरुण व्यास ने आभार माना।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!