भाजपा संगठन में बढ़ा इंदौर का कद: रणदिवे के करीबियों को बड़ी जिम्मेदारी; खंडेलवाल और पालीवाल बने प्रदेश संयोजक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के भाजपा संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी है और इस पूरी प्रक्रिया में इंदौर का वर्चस्व स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया है। संगठन में हाल ही में हुए बदलावों के तहत इंदौर के खाते में दो और महत्वपूर्ण पद आए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धीरज खंडेलवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ और महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों को प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की मजबूत पकड़ और रणनीति का परिणाम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही नेता लंबे समय से उनके साथ सक्रिय रहे हैं।
धीरज खंडेलवाल की व्यापारियों के बीच गहरी पैठ है। सियागंज बाजार के अध्यक्ष के रूप में उनकी सक्रियता और हजारों व्यापारियों को एक मंच पर लाने की उनकी क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
दूसरी ओर, महेश पालीवाल का विद्यार्थी परिषद से लेकर हिंदू जागरण मंच तक का लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा है। वे शिक्षा जगत से भी गहराई से जुड़े हुए हैं, जिसका लाभ अब पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।
इन नियुक्तियों के लिए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी नामों की अनुशंसा की थी। इंदौर को अब तक तीन प्रमुख प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी मिल चुकी है, जिनमें खेल प्रकोष्ठ के लिए मानसिंह यादव का नाम पहले ही तय हो चुका है।
संगठन के पदों पर इंदौर को मिल रही इस प्राथमिकता के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले समय में सत्ता के अन्य पदों पर शहर के नेताओं को कितनी जगह मिलती है।
फिलहाल, इन नियुक्तियों ने गौरव रणदिवे के बढ़ते प्रभाव और प्रदेश की राजनीति में इंदौर की सक्रिय भूमिका को पुख्ता कर दिया है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!