खबर
Top News

इंदौर में लोकल गुंडों के सहारे ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन’ का जाल: लॉरेंस गैंग के लिए रैकी; वॉइस नोट से करोड़ों की धमकी, खड़ा हुआ नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 6:11 pm
शेयर करें:
इंदौर में  लोकल गुंडों के सहारे ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन’ का जाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में संगठित अपराध का एक खतरनाक चेहरा सामने आया है, जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रदेश में नेटवर्क खड़ा करने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में मुख्य आरोपी राजपाल चंद्रावत के साथी सोनू उर्फ रितेश खंगार ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कबूला कि इंदौर के बड़े बिल्डर विवेक दम्मानी की रैकी का कांट्रेक्ट उसे दिया गया था और उसी की जानकारी के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों ने करोड़ों की रंगदारी मांगते हुए धमकियां दीं।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक गैंग का काम बेहद संगठित और तकनीकी रूप से एडवांस था। आरोपी पहले टारगेट की पूरी रैकी करते थे। उनकी दिनचर्या, परिवार, बिजनेस और सुरक्षा व्यवस्था तक की जानकारी जुटाई जाती थी। इसके बाद वर्चुअल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर वॉइस नोट के जरिये धमकी दी जाती थी, जिससे आरोपी सीधे सामने भी न आएं और पहचान भी छिपी रहे।

लॉरेंस गैंग के नाम पर चल रहे इस नेटवर्क ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी अब सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि दिमाग और तकनीक के दम पर भी डर का साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई से इस नेटवर्क की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं।

लोकल गुंडों से जोड़ा कनेक्शन, बढ़ाया नेटवर्क- जांच में यह भी सामने आया कि सोनू खंगार ने इंदौर के लोकल बदमाशों से संपर्क स्थापित कर रखा था। इनके जरिये वह शहर में रैकी, निगरानी और सूचना जुटाने का काम करता था। यही वजह है कि गैंग को शहर के बड़े कारोबारियों की सटीक जानकारी मिल पा रही थी।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क सिर्फ एक-दो लोगों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें कई लोकल अपराधी शामिल थे, जो छोटे-छोटे कामों के जरिये गैंग की मदद कर रहे थे। पुलिस अब इन सभी कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी में है।

अन्य कारोबारियों को भी बनाया निशाना- सिर्फ विवेक दम्मानी ही नहीं, बल्कि कोयला कारोबारी और अन्य बड़े बिजनेसमैन भी इस गैंग के निशाने पर थे। सोनू ने पूछताछ में यह भी कबूल किया है कि चेतन पंवार को दी गई 10 करोड़ रुपए की धमकी में भी उसने अहम भूमिका निभाई थी।

उसने ही उनकी रेकी कर पूरी जानकारी गैंग तक पहुंचाई। इससे पहले राजपाल चंद्रावत कपास कारोबारी को 10 करोड़ की रंगदारी के लिए धमकाने और उसके घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही पुलिस को इस बड़े नेटवर्क के बारे में सुराग मिले।

हैरी बॉक्सर के इशारे पर चला पूरा खेल
पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करने में हैरी बॉक्सर नामक आरोपी अहम भूमिका निभा रहा था। सोनू खंगार ने बताया वह हैरी बॉक्सर के इशारे पर ही काम कर रहा था। राजपाल चंद्रावत के जरिये उसे यह जिम्मेदारी मिली थी कि बड़े कारोबारियों की रैकी कर उनकी गोपनीय जानकारी गैंग तक पहुंचाए।

इसी कड़ी में बिल्डर विवेक दम्मानी और उनके बेटे की गतिविधियों पर नजर रखी गई। उनकी पूरी प्रोफाइल तैयार कर गैंग को दी गई, जिसके बाद वॉइस नोट के जरिये करोड़ों रुपए की मांग की गई। रकम न देने पर बेटे को गोली मारने की धमकी तक दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

एसआईटी की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर सोनू खंगार को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी राजपाल चंद्रावत का प्रोडक्शन रिमांड खत्म होने के बाद उसे खरगोन जेल भेज दिया गया है।

वहीं सोनू और उसके अन्य साथियों से पूछताछ जारी है, ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों का पता लगाया जा सके। यह मामला सिर्फ एक गैंग या एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि किस तरह संगठित अपराध अब डिजिटल और लोकल नेटवर्क के जरिये तेजी से फैल रहा है।

वर्चुअल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर धमकी देना और लोकल गुंडों के जरिये जमीन पर काम कराना, यह नया ट्रेंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। क्राइम ब्रांच अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 2 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 2 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 2 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 2 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 2 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 2 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 2 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 3 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 3 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!