वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: सोनिया गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का लगा आरोप; दिल्ली-कर्नाटक के थानों में शिकायतें दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

अमित शाह ने की सोनिया से देश व वंदे मातरम् के रचयिता के परिवार से माफी मांगने की मांग
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गुस्से में, बोले- इंदौर नगर निगम में भी कांग्रेस कर चुकी वंदे मातरम् का अपमान
काशी से लेकर इंदौर तक सड़कों पर उतरी भाजपा, निकाला केंडल मार्च, देश के अलग-अलग हिस्सों में राहुल-सोनिया के पुतले फूंके
कांग्रेस की सफाई में विरोधाभास आया सामने, जयराम रमेश बोले- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं सोनिया, सांसद ने स्वीकारा- रोक रही थीं राष्ट्रगीत
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा इस मसले पर आगबबूला हो गई और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस व सोनिया गांधी पर जोरदार हमला किया और इसे पाप बताकर सोनिया से माफी की मांग बुलंद की। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व ने ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन पर आपत्ति जताई और इसे बीच में रोकने का प्रयास किया, जो देश और राष्ट्रगीत का अपमान है।
उधर, कांग्रेस ने सफाई दी कि सोनिया गांधी राष्ट्रगीत को रोकने का इशारा नहीं कर रही थीं, बल्कि वह लंबे समय से खड़े बुजुर्ग पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बैठने वास्ते कुर्सी मंगवाने का अनुरोध कर रही थीं। पार्टी ने इसे भाजपा द्वारा गढ़ा गया राजनीतिक षड्यंत्र बताया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने हमेशा इस महान गीत की उपेक्षा की है। भाजपा नेताओं ने इस मामले पर कड़ा विरोध जताया और कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई।
दिल्ली, ओडिशा सहित देश के कई हिस्सों में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं काशी से लेकर इंदौर तक भाजपा सड़क पर उतर आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रीय गीत का सम्मान किया है और 1937 से हर पार्टी अधिवेशन में इसका गायन होता आ रहा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा इस भावनात्मक मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी कहानी बना रही है।
कांग्रेस की सफाई- कुर्सी लाने को कह रही थीं सोनिया
चौतरफा हमले के बाद कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई। हालांकि उसके नेताओं ने इस मसले पर अलग-अलग बयान देकर पार्टी की फजीहत और बढ़ा दी। जयराम रमेश ने कहा कि वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का गायन रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहुत देर से खड़े थे, सोनिया गांधी उनके लिए कुर्सी
लाने का कह रही थीं। वहीं पार्टी के सांसद मनोज कुमार ने कहा हमारी नेता ने रोकने की कोशिश की, लेकिन हमने वंदे मातरम् रोका नहीं, पूरा गाया।
इंदौर निगम में भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुकी हैं कांग्रेस : मुख्यमंत्री
सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् गान के समय किए गए व्यवहार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गुस्से में नजर आए। इंदौर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देशभर में सम्मान के साथ वंदे मातरम् का गायन किया गया, वहीं दुर्भाग्य से कांग्रेस नेता इसका सम्मान नहीं करते।
मुख्यमंत्री ने कहा नगर निगम में भी वंदे मातरम् गायन के समय कांग्रेस नेताओं ने इसी तरह का व्यवहार किया था। कांग्रेस के दो पार्षदों ने तब सदन की गौरवशाली गरिमा को धता करने का काम किया। बावजूद इसके न तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाला, न क्षमा मांगी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आज भी वंदे मातरम् का अपमान कर रहे हैं।
वंदे मातरम् के अपमान पर सोनिया माफी मांगे: अमित शाह
वंदे मातरम् के अपमान के मसले पर अब देशभर में सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक सभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस व सोनिया गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा 80 साल बाद राष्ट्रगीत एक बार फिर देशभर में सम्मान प्राप्त कर रहा है।
ऐसे में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम् गायन रोकने के लिए इशारा किया। सबने टीवी पर देखा। 80 साल बाद बंकिम बाबू का ये अमर मंत्र, अमर गान जब फिर सम्मान प्राप्त कर रहा है, वह सोनियाजी को रास नहीं आ रहा।
शाह बोले- सोनियाजी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सोनिया गांधी इस पाप के लिए देश व सम्मानित लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगें। शाह के हमले के बाद अब भाजपा न सिर्फ सोनिया गांधी, बल्कि पूरी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है कि वंदे मातरम् से कांग्रेस को आजादी के पहले से ही दिक्कतें हैं।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का एक वीडियो वायरल होने के बाद नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने राष्ट्रगीत गायन को बीच में रोकने का इशारा किया, जो राष्ट्रगीत का अपमान है।
इसके विपरीत कांग्रेस ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। विवाद की मुख्य वजह वायरल वीडियो है। इसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब वंदे मातरम् गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ इशारा करते हुए नजर आईं।
एक अन्य वीडियो में राहुल गांधी वंदे मातरम् के कांग्रेस वाले ‘वर्जन’ की डिमांड करते नजर आ रहे हैं। वंदे मातरम् गायन के बीच इस तरह की हरकत से देश भी भौचक रह गया। नतीजतन देशभर में इसे लेकर गुस्सा भड़क गया है। भाजपा हमलावर व कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। अगर वीडियो सत्य साबित हुआ तो सोनिया गांधी को नए कानून के तहत 3 साल तक की सजा हो सकती है।
संबंधित समाचार

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार

धमकी के साये में दिलजीत का शो कल:सी-21 ग्राउंड पर बीडीएस और क्राइम ब्रांच की टीमें रहेंगी तैनात

पाकिस्तान की किडनी किलर क्रीम पर बड़ा एक्शन:300 पैकेट जब्त; 18 महिलाओं की किडनी हुई थी डैमेज

शिविर में समस्याएं हुई निराकृत स्कूलों में सुविधाएं सुधारने के निर्देश:विधानसभा-1 में अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

नल बहते मिले तो अफसरों की जेब पर चलाई गई कैंची:दरोगा निलंबित, एक की सेवा समाप्त

बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जलवा:9 दिन में की इतने हजार करोड़ की कमाई; 5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी

पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष:5 लोगों ने मकान मालिक और उसके भाई को घेरा; चाकू-डंडे, ईंट से किया हमला

भीषण सड़क हादसा:माता मंदिर जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; दो महिलाओं की मौत, कई घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!