खबर
Top News

हिंदुस्तान की शान घुटनों पर पाकिस्तान: अजेय भारत, दृढ़ नेतृत्व, गौरवान्वित भारतीय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मई 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
हिंदुस्तान की शान घुटनों पर पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, भारत की सेना के साहस व शौर्य को प्रणाम

पहलगाम हमले के बदले में नए भारत ने महज 88 घंटे में घुटनों पर ला दिया था पाकिस्तान

जवानों की हुंकार से थर्रा दिया था आतंकिस्तान, थर-थर कांप गई थी मुनीर की सेना

देश की बहन-बेटियों-बहुओं की मांग से सिंदूर उजाड़ने वाला पाकिस्तान भूल नहीं सकता ऑपरेशन सिंदूर

तीन दिन में ही हमारी सेना ने पाक के एयर डिफेंस सिस्टम, राडार, एयरबेस, आतंक के अड्डों को कर दिया था नेस्तनाबूद

ऑपरेशन सिंदूर में ऐसी मार मारी भारत ने कि आज तक थर-थर कांप रहा पाकिस्तान, बड़बोलेपन से चला रहा काम

देश में कोई भी आतंकी हरकत करने की हिमाकत की तो फिर पड़ेगी मार, खत्म नहीं हुआ अभी ऑपरेशन सिंदूर

रक्षामंत्री बोले- भारत हर स्थिति के लिए हर तरह से 24 घंटे तैयार, देशभर में आज याद किया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सालभर हो गया, आतंक का रहनुमा पाकिस्तान भारत के समक्ष घुटनों पर बैठा हुआ है। हिंदुस्तान की तरफ से आतंकिस्तान को आज ही के दिन ऐसी मार पड़ी थी कि आज तक वह दर्द का अहसास कर रहा है।

बड़बोलेपन से वह अपने जख्म जरूर सहला रहा है, लेकिन भारत की सेना ने जो घाव दिए, वह अब तक पाक सेना में रिस रहे हैं। आतंकवादी तो आज भी ऑपरेशन सिंदूर को भुला नहीं पाए हैं।

भले ही पाकिस्तान ईरान-अमेरिका युद्ध में सुलह की जाजम बिछाकर स्वयं को शांतिदूत मुकर्रर करने की असफल कोशिश कर चुका, लेकिन ये सर्वविदित है कि न सिर्फ भारत के खिलाफ, बल्कि पूरी दुनिया में फैले आतंक का असल अड्डा पाकिस्तान है।

इसलिए ही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘पॉज’ मोड पर रखा है, खत्म नहीं किया। उसी का नतीजा है कि सालभर होने को आया, पाकिस्तान भारत की सेना के अदम्य साहस व शौर्य के समक्ष नतमस्तक की मुद्रा में घुटनों के बल बैठा हुआ है। ये ही हिंदुस्तान की आन-बान-शान है।

दे श की बहन-बेटियों और बहुओं की मांग से सिंदूर उजाड़ने की कायराना हरकत के बाद पाकिस्तान को लग रहा था कि वह हर बार की तरह बच जाएगा, लेकिन वह भूल गया कि भारत अब बदल गया है।

पहलगाम हमले का हिंदुस्तान ने ऐसा बदला लिया कि पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की घिग्गी बंध गई। भारत ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और वह कुछ कर नहीं पाया।

पलक झपकते ही उसके आतंक के अड्डे ध्वस्त कर पहले ही हमले में 100 से ज्यादा आतंकवादी हूरों के पास भेज दिए गए।

इसके बाद तो अगले तीन दिन भारत का सिंदूर ऐसा दमका कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, राडार, 11 से ज्यादा एयरबेस व आतंकवादी पैदा करने वाले मदरसों को मिट्टी में मिला दिया।

न सिर्फ कब्जा किए हुए कश्मीर, बल्कि पाक सैन्य मुख्यालय व रावलपिंडी तक भारत की मिसाइलों ने कहर बरपा दिया। भारत को मिटाने के मंसूबे रखने वाले पाकिस्तान का राजनीतिक ही नहीं, सैन्य नेतृत्व ने फोन कर भारत से रहम की भीख मांगी और युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाते हुए गुहार लगाई। परिणाम सामने है। पाकिस्तान आज भी घुटनों के बल बैठा हुआ है।

आज से ठीक एक साल पहले जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, तो यह केवल एक सैन्य जवाबी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत की सुरक्षा नीति में आए एक बड़े बदलाव का विश्वव्यापी मुजाहिरा भी था कि अब पुराना भारत नहीं रहा।

ऑपरेशन सिंदूर के 7 मई 2026 को एक वर्ष पूरे हो गए हैं। 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए एक सटीक संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान में आतंकी बुनियादी ढांचे को बड़ा झटका दिया था।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसारन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारत की ओर से यह कार्रवाई की गई थी। 7 मई 2025 को थलसेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त अभियान में 9 प्रमुख आतंकी लांचपैड नष्ट किए गए, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

यह भारत का एक ‘सीमित और सटीक’ हमला था, जिसका उद्देश्य सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था, न कि आम नागरिकों को। भारतीय वायुसेना ने 10 मई 2025 को पाकिस्तान के 11 सैन्य अड्डों पर भी हमला किया, जिसमें राफिकी, मुरीद, नूर खान, रहीम यार खान, सुक्कुर, चुनियन, कसूर और सियालकोट शामिल थे।

इस कार्रवाई से पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए मजबूर होना पड़ा था और भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रक्षात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

भारत हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार- राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर को 1 वर्ष पूरा हो चुका है। सेनाओं का शौर्य याद आता है। आतंकियों और उनके सरपरस्तों को जो मुंहतोड़ जवाब हमारे सैनिकों ने दिया, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।

ये तो फिर भी अच्छा हुआ कि हमने धैर्य दिखाते हुए केवल आतंकवादियों को ही नेस्तनाबूत किया, नहीं तो हमारी सेनाएं क्या कुछ करने में सक्षम हैं, इसका अंदाजा तो पूरी दुनिया को है।

यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा हमें सिर्फ एक्टिव ही नहीं रहना है, बल्कि प्रोएक्टिव भी रहना है।

]हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार भी रहना है। और भारत हर तरह की परिस्थितियों के लिए 24 घंटे 365 दिन तैयार है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 10 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 10 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 10 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 11 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 11 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 12 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 12 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 12 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 12 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!