एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत: थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दुबई।
भारत ने विमेंस एशिया कप टी-20 में जीत के साथ अभियान शुरू किया। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रन से हराया। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत में दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा। अपने 150वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में दीप्ति ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट झटके और इस प्रदर्शन के साथ विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। नंदनी शर्मा ने भी 3 और श्री चरणी ने 2 विकेट लिए।
शेफाली का तूफान, 36 गेंद में 64 रन
प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। स्मृति मंधाना ने 22 और प्रतिका रावल ने भी 22 रन बनाए। भारत की टॉप-3 बल्लेबाजों ने मिलकर 105 रन जोड़े।
हालांकि मजबूत शुरुआत के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और टीम ने आखिरी 46 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए, जिससे स्कोर 159 रन तक ही पहुंच सका। थाईलैंड की ओर से सुलेपॉर्न लाओमी ने 3 विकेट लिए।
अब पाकिस्तान से मुकाबला
भारतीय टीम का एशिया कप में अगला मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!