बारिश में अधूरी सड़क बन रही हादसे की वजह: गिर रहे वाहन चालक; बड़े हादसे का खतरा बढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद लवकुश चौराहे से अरविंदो अस्पताल तक जाने वाली सड़क वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन गई है। सड़क पर फैली गिट्टी, कीचड़ और गहरे गड्ढों के चलते दोपहिया वाहन लगातार फिसल रहे हैं।
पिता-पुत्री फिसलकर सड़क पर गिर पड़े
शनिवार को भी इसी मार्ग पर एक्टिवा से जा रहे पिता-पुत्री कीचड़ में फिसलकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तत्काल मदद कर दोनों को सुरक्षित उठाया और वाहन संभालने में सहयोग किया।
दिनभर होते रहे फिसलने के हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर दिनभर कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरते रहे। हालांकि निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अब तक सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सुधार नहीं किए गए हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं।
ब्रिज निर्माण के कारण बिगड़ी सड़क
लवकुश चौराहे पर ब्रिज निर्माण के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। निर्माण एजेंसी मरम्मत का कार्य कर रही है, लेकिन जिन हिस्सों को फिलहाल वाहनों के लिए खोला गया है, वहीं सबसे अधिक फिसलन और गड्ढे होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कीचड़ और गिट्टी से बढ़ी परेशानी
बारिश के पानी से सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है, जबकि जगह-जगह गिट्टी बिखरी हुई है। इससे वाहन चालक संतुलन खो रहे हैं। कई लोग कीचड़ से बचने के लिए सड़क किनारे बने फुटपाथ का सहारा लेते हैं, लेकिन वहां भी उबड़-खाबड़ रास्ता होने से परेशानी कम नहीं हो रही।
बसों की आवाजाही से बढ़ा खतरा
इस मार्ग से यात्री बसों का भी नियमित संचालन होता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई और कीचड़ व गिट्टी नहीं हटाई गई, तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
लोगों की मांग
राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर फिसलन खत्म की जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!