देश के इतने शहरों के होटल- रेस्टोरेंट और ढाबों पर आयकर विभाग की पैनी नजर: सर्वे में इतने करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; जानिये क्या चेतावनी दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर आयकर विभाग की पैनी नजर है। विभाग ने सभी कारोबारियों को 31 मार्च 2026 तक सही रिटर्न दाखिल करने की चेतावनी दी है। हालिया सर्वे में लगभग 408 करोड़ रुपए की छुपी हुई आय का खुलासा हुआ है।
इंदौर और भोपाल के रेस्टोरेंट भी शामिल
आयकर विभाग ने 22 राज्यों के 46 शहरों में 62 रेस्टोरेंट्स का सर्वे किया। इसमें इंदौर का नानकसर ढाबा कृपा और भोपाल का मिलन रेस्टॉरेंट भी शामिल हैं।
AI तकनीक से 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स की जांच
आयकर विभाग ने AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए 1,77,000 रेस्टोरेंट्स के लेन-देन की जांच की। इसमें बड़े पैमाने पर कम आय दिखाने और बिक्री छिपाने के मामले सामने आए। कई रेस्टोरेंट्स वास्तविक बिक्री को रिकॉर्ड से हटाकर या बिल बदलकर टैक्स चोरी कर रहे थे।
8 मार्च 2026 को देशव्यापी सर्वे
8 मार्च को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट्स पर सर्वे किया गया। प्रारंभिक जांच में लगभग 408 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाने का खुलासा हुआ। अब आयकर विभाग करदाताओं को सुधार और मार्गदर्शन देने के लिए अभियान चला रहा है।
63 हजार रेस्टोरेंट्स को नोटिस
पहले चरण में 63,000 रेस्टोरेंट्स को ईमेल और संदेश भेजकर रिटर्न अपडेट करने का अनुरोध किया जाएगा। आयकर अधिनियम की धारा 139(8ए) के तहत सभी कारोबारियों को संशोधित रिटर्न दाखिल करने के लिए कहा गया है।
टैक्स चोरी के लिए ‘पेटपूजा’ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल
आयकर विभाग ने पाया कि कुछ रेस्टोरेंट्स ‘पेटपूजा’ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके आय छिपा रहे थे। ग्राहक को सही बिल मिलता था, लेकिन दूसरा सॉफ्टवेयर बड़े बिल हटाकर या बदलकर रिटर्न में कम आय दिखाता था। इसके जरिए टैक्स चोरी की जाती थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!