खबर
Top News

पेयजल संकट पर गहराई शहर की राजनीति: भाजपा विधायक ने किसके घर धरने की दी चेतावनी; क्या कहना है महापौर और अपर आयुक्त का

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मई 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
पेयजल संकट पर गहराई शहर की राजनीति

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच शहर में गहराते जलसंकट ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के ही जनप्रतिनिधि आमने-सामने आ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि विधायक, पार्षद और नगर निगम प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। इसी बीच महेंद्र हार्डिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर के घर जाकर बैठने तक की चेतावनी दे दी है।

कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकले विधायक
रविवार को विधानसभा इंदौर-5 के वार्ड 41 और 37 में पानी की समस्या को लेकर हंगामा हुआ। वार्ड 41 में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया अचानक नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि जलसंकट से लोग इस कदर परेशान हैं कि रोज उनके घर शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में भूमिपूजन-वूमिपूजन नहीं करना है, कहकर वे कार्यक्रम से निकल गए।

महापौर को दी सीधी चेतावनी
हार्डिया ने कहा कि वे 20 साल से विधायक हैं, लेकिन ऐसा जलसंकट पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि टंकियां नहीं भर पा रहीं और टैंकर व्यवस्था भी कमजोर है। उन्होंने साफ कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रोज सुबह पुष्यमित्र भार्गव के घर जाकर बैठेंगे।

पार्षदों के बीच टकराव, कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश
जल संकट को लेकर भाजपा के भीतर ही खींचतान बढ़ गई है। विधायक गोलू शुक्ला द्वारा बुलाई गई बैठक में पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। पार्षद मृदुल अग्रवाल और रूपा पाण्डेय के वार्डों में एक ही वाल्व से पानी सप्लाई होने पर विवाद बढ़ गया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भेदभाव के आरोप लगाए और चेतावनी दी कि समस्या नहीं सुलझी तो धरना देंगे। इधर हालात इतने बिगड़ गए हैं कि निगम कर्मचारियों, वाल्वमैन और टैंकर चालकों पर हमले तक होने लगे हैं। कई जगह पानी नहीं मिलने पर टैंकरों पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं।

कांग्रेस भी मैदान में, सड़क पर उतरे पार्षद
विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट ने क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कराने के लिए खुद हस्तक्षेप किया। वहीं पार्षद यशस्वी अमित पटेल धरने पर बैठ गईं। इससे पहले कांग्रेस द्वारा विभिन्न जोन कार्यालयों पर प्रदर्शन और मटके फोड़कर विरोध भी दर्ज कराया जा चुका है।

क्या कहता है प्रशासन
नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक के मुताबिक, शहर को फिलहाल 337 एमएलडी पानी मिल रहा है और नर्मदा से सप्लाई नियमित है। असली समस्या भूजल स्रोतों के सूखने से पैदा हुई है। शहर की करीब 6500 सरकारी बोरिंग सूख चुकी हैं और लगभग 20 फीसदी इलाके ऐसे हैं जहां नर्मदा लाइन नहीं पहुंची है। इन क्षेत्रों में रोजाना करीब 650 टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई किया जा रहा है।

महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि इस साल बोरिंग समय से पहले सूख गए, जिससे संकट गहरा गया है। उन्होंने बताया कि टैंकरों की संख्या बढ़ाई गई है और टंकियों को ज्यादा भरने के निर्देश दिए गए हैं।

जलकर बढ़ा, फिर भी संकट बरकरार
गौरतलब है कि नगर निगम ने जुलाई 2024 में जलकर में 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। 200 रुपए मासिक से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया, बावजूद इसके शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी सप्लाई हो रही है। यानी महीने में औसतन 15 दिन ही पानी मिल रहा है।

इंदौर में नर्मदा का पानी करीब 70 किलोमीटर दूर से लिफ्ट कर लाया जाता है, जिस पर हर महीने 20 से 25 करोड़ रुपए तक बिजली खर्च होती है। इसके बावजूद मौजूदा हालात ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

17 minutes ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

27 minutes ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

42 minutes ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 17 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 18 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 18 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 18 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 18 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 19 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 19 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 19 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 19 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 19 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 19 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 19 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 19 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!