डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में अहम फैसले: इतने हजार करोड़ की योजनाएं 2031 तक जारी; इतने प्रस्तावों को मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने कुल 53 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी। बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर सहमति बनी, जिनमें लोक निर्माण विभाग (PWD) की 26,311 करोड़ रुपए की परियोजनाएं भी शामिल हैं। एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अधोसंरचना और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए इन योजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
PWD की बड़ी परियोजनाएं जारी
कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग की करीब 26,311 करोड़ रुपए लागत की पांच प्रमुख परियोजनाओं को 16वें वित्त आयोग की अवधि तक जारी रखने का फैसला किया। इसमें सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, भू-अर्जन मुआवजा और शासकीय भवनों के रखरखाव से जुड़े कार्य शामिल हैं।
सिंचाई और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी बढ़ावा
शाजापुर जिले की लखुंदर सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई, जिससे उज्जैन और शाजापुर में करीब 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में 134 पीजी सीट वृद्धि योजना के तहत 80 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों को स्वीकृति। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज, रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार के लिए 174 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित मंजूरी।
अन्य अहम फैसले
मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने का अनुमोदन। खरीफ 2020 की बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के ई-ऑक्शन पर निर्णय। भारतीय वन सेवा में प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक पद के सृजन को मंजूरी।
आंगनबाड़ी भवनों में बिजली व्यवस्था के लिए 38,901 भवनों हेतु लगभग 80 करोड़ रुपए स्वीकृत। ओबीसी छात्रों के लिए दिल्ली स्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रावास योजना जारी, अब 10 हजार रुपए प्रतिमाह सहायता।
कर्मचारियों से जुड़े निर्णय
कैबिनेट ने हाईकोर्ट के आदेशों के आधार पर कुछ मामलों में कर्मचारियों को पेंशन और वेतनमान देने की मंजूरी भी दी। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गान के साथ हुई। सरकार के इन फैसलों को विकास कार्यों में तेजी और लंबित योजनाओं को गति देने के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!