खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हो रहे नवरात्रि के गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंदौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
विजय नगर थाना क्षेत्र के सजन प्रभा गार्डन में आयोजित रास रात्रि गरबा कार्यक्रम की शेष अवधि की अनुमति निरस्त कर दी गई है।
परिसर किया सील
पुलिस ने आयोजन स्थल को सील करने की कार्रवाई भी की है। यह कदम सुरक्षा संबंधी शर्तों के उल्लंघन के मामले में उठाया गया है।
खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मामला
बुधवार को गरबा आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसमें एक व्यक्ति बिना प्रवेश-पास परिसर में पहुंचने के बाद गरबा मैदान में नशे की हालत में लेटा हुआ दिखाई दिया था।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश नियंत्रण पर सवाल उठे थे।
खुलासा फर्स्ट खबर का असर
खुलासा फर्स्ट ने गुरुवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई सामने आई है।
आयोजक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस
हालांकि, कार्रवाई के पीछे आधिकारिक तौर पर बताई गई वजह सुरक्षा संबंधी शर्तों का उल्लंघन है।
पुलिस के मुताबिक, प्रवेश नियंत्रण, सुरक्षा और निगरानी से जुड़ी अनुमति की शर्तों का प्रभावी पालन नहीं किए जाने पर आयोजक के खिलाफ विजय नगर थाने में अपराध
क्रमांक 971/2026, धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 970/2026, धारा 329(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शेष अवधि की अनुमति रद्द, आयोजन स्थल सील
पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त, विजय नगर ने गरबा आयोजन की शेष अवधि की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। साथ ही आयोजन स्थल को सील करने की कार्रवाई भी की गई।
गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत
इंदौर पुलिस ने सभी गरबा आयोजकों को प्रवेश-पास की जांच, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुमति की शर्तों का उल्लंघन होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का संदेश है कि गरबा आस्था और संस्कृति का उत्सव है, इसलिए आयोजकों को सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!