खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित होटल एसेंशिया देवा के पास आयोजित हो रहे ‘ढोली तारा’ गरबा महोत्सव की अनुमति पुलिस ने निरस्त कर दी है।
आयोजकों पर अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने, पर्याप्त पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं करने तथा यातायात बाधित होने से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप हैं।
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
इस कार्रवाई को लेकर खुलासा फर्स्ट की खबर का असर हुआ है। खुलासा फर्स्ट ने गुरुवार के अंक में गरबा आयोजन के दौरान युवतियों के नशा करने से जुडी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई हुई।
सुरक्षा संबंधी खामियां शामिल
हालांकि, अनुमति निरस्त करने के पुलिस के बताए आधार में मुख्य रूप से यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी खामियां शामिल हैं।
निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं
पुलिस के अनुसार, बुधवार को आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले।
इसके बाद तिलक नगर थाना पुलिस ने प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा।
प्रतिवेदन के आधार पर गुरुवार को एसीपी खजराना, जोन-2 ने गरबा महोत्सव की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी।
3 हजार लोगों की अनुमति, दोगुनी भीड़ जुटने का दावा
पुलिस के मुताबिक, मैसर्स हाईडैश के भागीदार आशुतोष करमोदिया, ध्रुवम शर्मा और हितेश छाजेड़ ने 11 से 20 अक्टूबर तक गरबा महोत्सव आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी।
आयोजकों ने करीब 3 हजार लोगों की उपस्थिति का अनुमान दिया था और इसी आधार पर अनुमति प्राप्त की थी।
पुलिस का कहना है कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित क्षमता से करीब दोगुनी भीड़ जुटने की बात सामने आई।
इसके चलते सर्विस रोड, रिंग रोड और पीपल्याहाना मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।
सड़कों पर खड़े हुए वाहन, एंबुलेंस का रास्ता बाधित
पुलिस के अनुसार, पर्याप्त पार्किंग नहीं होने के कारण दर्शकों और श्रद्धालुओं के वाहन आम सड़कों पर खड़े किए गए।
इससे सामान्य यातायात बाधित हुआ और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी परेशानी हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस ने आयोजन में सामने आई अव्यवस्थाओं और जन-सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को अनुमति निरस्त करने का आधार बताया है।
अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, आयोजन स्थल पर मिली खामियों और अनुमति की शर्तों के कथित उल्लंघन को लेकर तिलक नगर थाना पुलिस ने प्रतिवेदन भेजा था।
इसके बाद एसीपी खजराना, जोन-2 ने आयोजन की अनुमति रद्द कर दी।
कार्रवाई के बाद अब आयोजन के आगे के कार्यक्रम को लेकर स्थिति संबंधित अधिकारियों के आदेश और आयोजकों को दी गई सूचना के आधार पर स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!