खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: बिजासन तालाब से हटाईं मृत मछलियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर तालाब में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में हुई मछलियों की मौत के मामले में ‘खुलासा फर्स्ट’ में प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का बड़ा असर हुआ है।
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने तालाब से मृत मछलियों को बाहर निकाल लिया है, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। तालाब का पानी बदबूदार और जहरीला बना हुआ है।
तालाब में पानी को स्वच्छ रखने के लिए लगाए गए फव्वारे रखरखाव और मेंटेनेंस के अभाव में बंद पड़े हैं, जो निगम की लचर कार्यप्रणाली का सीधा उदाहरण है।
तालाब की दुर्दशा ने निगम के दावों का खुलासा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर जोन 16 और वार्ड 15 के दरोगा, स्वच्छता पर्यवेक्षक से लेकर सीधे जोन अधिकारी तक को समय रहते सूचना दी गई थी।
इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जमीनी अमले ने मौके पर जाकर सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। तालाब में मछलियों के सड़ने से फैले तीव्र प्रदूषण और भयंकर बदबू के कारण मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का सांस लेना दूभर हो चुका था।
शहर के कई तालाबों की हालत खराब
यह स्थिति केवल बिजासन तालाब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर शहर के लगभग सभी प्रमुख तालाब इस समय प्रशासनिक अनदेखी के कारण दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं। मृत मछलियों को हटा देने मात्र से निगम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता, क्योंकि जब तक पानी के शुद्धिकरण और फव्वारों को चालू करने की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक जलीय जीवों पर खतरा मंडराता रहेगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!