खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीएफओ का एक्शन, वन विभाग में अवैध वसूली और ‘तोड़-बट्टा' के सिंडिकेट का खुलासा..

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘खुलासा फर्स्ट' द्वारा वन विभाग में अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर अवैध वसूली, सिंडिकेट व सौदेबाजी के काले सच की खबर को जब प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर की विश्वसनीयता के आधार पर हुए खुलासे के बाद मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया और उच्च स्तरीय वृत्त स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में रालामंडल अधीक्षक सुभाष शर्मा, उप वन मंडल अधिकारी धार सुरेश बरोले और उप वन मंडल अधिकारी रालामंडल वन डिपो प्रीति शाक्य को शामिल किया गया था।

डीएफओ का बड़ा एक्शन - सांवेर के गुरान स्थित मेसर्स लीनेन इनोवेटिव कंपनी परिसर में 11 सितंबर को देपालपुर सब-रेंज में तैनात वनरक्षक अमित तोमर ने अपने अधिकार क्षेत्र की सीमाएं लांघकर अपने ससुर और सांवेर के डिप्टी रेंजर व वनपाल भीमसिंह कुशवाह के साथ मिलकर छापा मारा था। भीमसिंह कुशवाह ने सोची-समझी रणनीति के तहत अपने मैदानी अमले को दूर रखा, ताकि इस अवैध धंधे और सौदेबाजी की मलाई सीधे घर पहुंचाई जा सके।

कंपनी के स्टॉक में लकड़ी के अधूरे बिल और भारी गड़बड़ी मिलने के बावजूद वैधानिक प्रकरण कायम करने के बजाय वर्दी की धौंस दिखाकर सौदेबाजी की गई और वसूली कर मामला दबा दिया गया। गौरतलब रहे कि भीमसिंह कुशवाह शारीरिक मापदंड और फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बावजूद लंबे समय से उच्चाधिकारियों के संरक्षण के बल पर गैरकानूनी गतिविधियां चला रहे थे।

मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी ने गहन जांच की, तो परत-दर-परत सच्चाई का खुलासा हो गया। जांच में कंपनी के प्रबंधक प्रितेश कुमार जैन ने स्वीकार किया कि पूर्व में आई टीम ने उन पर दबाव बनाकर मोटी रकम वसूली थी।

इसकी जांच के उपरांत ससुर-दामाद के मामले में प्रबंधक जैन पर दबाव था, ऐसे में राज्य स्तरीय उड़नदस्ते को जांच के समय सबूत पेश नहीं किए जा सके थे। सीसीएफ द्वारा गठित जांच दल ने यह भी पाया कि बॉयलर में उपयोग होने वाली लकड़ी के फर्जीवाड़े को छिपाया गया था, जिसे अब बंद कर बायोफ्यूल प्लांट लगाया जा रहा है।

जांच दल द्वारा सौंपे गए विस्तृत प्रतिवेदन के आधार पर जिला वन मंडल अधिकारी लाल सुधाकर सिंह ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए भ्रष्ट ससुर-दामाद की इस जोड़ी को निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व भी विगत दिनों चार अन्य वनकर्मियों के निलंबित किया था, जिससे अब तक कुल 6 वनकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

संगीता ठाकुर की शह पर चलता रहा अवैध ‘तोड़-बट्टे' का काला कारोबार, मलाई खाने वाली मैडम पर मेहरबानी क्यों?
अब तक 6 कर्मचारियों के निलंबन के बाद सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह पूरा भ्रष्टाचार केवल मैदानी कर्मचारियों तक सीमित था? विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अमन मालवीय की मोरोद बीट और शुभम ठाकुर की उमरीखेड़ा बीट इस पूरे नेटवर्क का केंद्र थीं, जबकि आशीष कुशवाह और प्रदीप गिरासे को ‘तोड़-बट्टा' और दलाली संभालने की मुख्य जिम्मेदारी दी गई थी। इस पूरे अवैध वसूली के पीछे उड़नदस्ते की प्रभारी व वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर की मिलीभगत और उनका सीधा संरक्षण सबसे अहम वजह बताया जा रहा है।

संगीत ठाकुर ने विभाग के भीतर एक ऐसी बिकाऊ व्यवस्था और सिंडिकेट बना रखा था, जिसके तहत वन विभाग को अवैध वसूली और सौदेबाजी का अड्डा बना दिया गया। तमाम गंभीर शिकायतों और पुख्ता प्रमाणों के सामने होने के बावजूद, आखिरकार इस महिला रेंजर को क्लीनचिट देने वाले और पर्दे के पीछे से बचाने वाले वे रसूखदार अधिकारी कौन हैं?

वसूली सिंडिकेट के 6 प्यादे तो सस्पेंड कर दिए गए हैं, लेकिन इस पूरे काले कारोबार की ‘मलाई' खाने वाली मैडम पर मेहरबानी क्यों है? इन सवालों के जवाब और संरक्षण देने वाले बड़े आकाओं की भूमिका पर जांच और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं।

आखिर क्या संलिप्तता है वरिष्ठ अधिकारियों की, जो संगीता ठाकुर पर कार्रवाई नहीं हो रही है? चर्चा का बाजार गर्म है, अंदरखाने लोग कानाफूसी कर रहे हैं कि रेंजर संगीता ठाकुर के पास तीन-तीन प्रभार हैं, लेकिन क्या उनकी योग्यता एक भी प्रभार संभालने की नहीं है? फिर इन्हें ऐसे पद क्यों ढोने के लिए सौंप दिए गए हैं? क्या लेनदेन, सौदेबाजी, वसूली और एंट्री में अव्वल दर्जे से फर्ज निभाने की काबिलियत के आधार पर ही तो इन्हें तीन-तीन प्रभार नहीं सौंप दिए गए हैं?

चार अन्य वनकर्मियों का निलंबन और वसूली का वॉट्सएप सिंडिकेट
ससुर-दामाद पर हुई इस कार्रवाई के पहले महकमे में अन्य भ्रष्टाचार की परतों का भी खुलासा हुआ था। इंदौर रेंज में लकड़ी से भरे वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘फॉरेस्ट कंट्रोल इंदौर' नाम से वॉट्सएप ग्रुप संचालित कर प्रति गाड़ी 7 हजार रुपए की ‘एंट्री फीस' वसूलने के सिंडिकेट का खुलासा हुआ था।

इसी सिंडिकेट के तहत 2 अक्टूबर को वाहन संख्या एमएच 49 एटी 8223 की जानकारी साझा होने के बावजूद, वनरक्षकों अमित तोमर, अमन मालवीय, आशीष कुशवाह, प्रदीप गिरासे और शुभम ठाकुर द्वारा वाहन चालक को 4 घंटे बंधक बनाकर 1.25 लाख रुपए की अतिरिक्त वसूली किए जाने के मामले का खुलासा हुआ।

इस प्रकरण में जिला वन मंडल अधिकारी लाल सुधाकर सिंह ने आगे कार्रवाई करते हुए वनरक्षक अमन मालवीय और आशीष कुशवाह को चोरल रेंज तथा प्रदीप गिरासे एवं शुभम ठाकुर को मानपुर रेंज में अटैच करते हुए कुल 4 वनकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

1 minute ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

29 minutes ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

35 minutes ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

37 minutes ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

39 minutes ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

43 minutes ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 1 hour ago
वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद
Top News

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

about 1 hour ago
21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार  का  होगा खुलासा
Top News

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

about 1 hour ago
विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

about 1 hour ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

about 1 hour ago
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

about 2 hours ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला
Top News

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!