खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: विधानसभा बजट सत्र में गूंजा नीमच के सरोवर होटल का मुद्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने घेरा, मंत्री विजयवर्गीय ने दिए दोषियों पर कार्रवाई के आदेश
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
खुलासा फर्स्ट द्वारा जनहित में किए गए खुलासे पर मुहर लगाते हुए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भू-माफिया और अवैध शराब सिंडीकेट के विरुद्ध कड़ा रुख अपना लिया है। विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र के दौरान नीमच के तरणताल क्षेत्र स्थित सरोवर होटल की बेशकीमती सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे और नियमों को ताक पर रखकर किए गए पट्टा हस्तांतरण का मामला गूंजा। इस गंभीर मुद्दे पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में दो टूक शब्दों में दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और पट्टा निरस्त करने की घोषणा की है।
यह पूरा मामला नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाए जाने के बाद चर्चा में आया। विधायक परिहार ने सदन को प्रमाणों के साथ अवगत कराया कि जिस भूमि को वर्ष 1986 में नगर सुधार न्यास द्वारा महज तीन वर्षों के लिए होटल संचालन के लिए आवंटित किया गया था, उसे वर्ष 2012 में तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से नियम विरुद्ध तरीके से दूसरे पक्ष को तीस वर्षों के लिए सौंप दिया गया। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा यहीं नहीं रुकी, बल्कि होटल के उद्देश्य के लिए ली गई इस भूमि का उपयोग अवैध रूप से शराब दुकान संचालित करने के लिए किया जाने लगा।
विधायक परिहार ने सदन में इस पांच करोड़ रुपये की शासकीय भूमि के बंदरबांट का मुद्दा उठाते हुए तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य दोषी अधिकारियों और पट्टाधारक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यह मोहन सरकार है, यहाँ माफियाओं को संरक्षण नहीं, बल्कि उनके अवैध साम्राज्य पर प्रहार किया जाता है।
सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माना कि पट्टा आवंटन में प्रथम दृष्टया भारी अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न केवल पट्टा निरस्त करेगी, बल्कि उन तमाम अधिकारियों को भी नहीं बख्शेगी जिन्होंने सरकारी संपत्ति को निजी लाभ के लिए खुर्द-बुर्द किया।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में भू-माफिया और शराब माफिया के लिए कोई स्थान नहीं है और रसूखदारों का दौर अब समाप्त हो चुका है। विधानसभा में इस घोषणा के बाद नीमच जिला प्रशासन ने जांच की गति तेज कर दी है और पट्टा निरस्तीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!