खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: हॉस्पिटल पर नगर निगम की कार्रवाई; अवैध पार्किंग पर चला डंडा, अवैध निर्माण कार्य अब भी जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद आखिरकार नगर निगम हरकत में आया और सीएचएल हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास की अवैध पार्किंग पर एक्शन लिया है।
पार्किंग पर कार्रवाई
नगर निगम ने अवैध पार्किंग पर तो कार्रवाई की, लेकिन अवैध निर्माण कार्य पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि, अस्पताल की करीब 60 साल पुरानी बिल्डिंग में बिना अनुमति के लगातार निर्माण किया जा रहा है, जबकि इसके लिए नगर निगम से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई।
मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पार्षद
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सोनिला मिमरोट भाटिया भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने निगम अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय लोगों की शिकायतों को सुना। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हुए।
राजनीतिक संरक्षण और साठगांठ के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। वहीं, नगर निगम के भवन अधिकारी पर भी अस्पताल प्रबंधन से साठगांठ के आरोप लगाए जा रहे हैं।
मीडिया से दूरी बनाए अस्पताल प्रबंधन
कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह का पक्ष रखने से बचता नजर आया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का उल्लंघन
जानकारी के अनुसार, सीएचएल हॉस्पिटल में किया जा रहा निर्माण केंद्र और राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन करता है। नियमों के मुताबिक, पुराने भवनों में किसी भी प्रकार के संरचनात्मक बदलाव के लिए विशेष अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी होता है।
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
खुलासा फर्स्ट की खबर के असर के बाद शुरू हुई यह कार्रवाई फिलहाल आधी-अधूरी नजर आ रही है। अब देखना होगा कि नगर निगम आगे नियमों के मुताबिक निष्पक्ष कार्रवाई करता है या मामला सिर्फ दिखावटी कार्रवाई तक सीमित रह जाता है।
संबंधित समाचार

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!