खबर
Top News

शराब दुकानों पर धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाते: विवाद और अपराधों का बन रहे गढ़; गोलीकांड के पीछे भी विवाद होने की चर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
शराब दुकानों पर धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाते

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों पहले शराब दुकानों से अहातों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इंदौर में हालात इसके बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। शहर की अधिकांश शराब दुकानों पर खुलेआम अवैध अहाते संचालित होने के आरोप लग रहे हैं।

इन अवैध व्यवस्थाओं के चलते आए दिन विवाद, मारपीट और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में चोइथराम चौराहे स्थित शराब दुकान के पास हुई फायरिंग की घटना के पीछे भी अवैध अहाते को लेकर विवाद की चर्चा जोरों पर है।

जानकारों का कहना है कि शहर में शायद ही कोई ऐसी शराब दुकान बची हो, जहां शराब खरीदने के बाद लोगों के बैठकर सेवन करने की व्यवस्था न हो। जबकि वर्तमान आबकारी नियमों के अनुसार अधिकांश शराब दुकानें केवल बिक्री केंद्र के रूप में संचालित की जानी हैं और वहां शराब पिलाने की अनुमति नहीं है।

शराब ठेकेदार और भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थकों में विवाद के बाद फायरिंग
सूत्रों के अनुसार चोइथराम चौराहे के पास स्थित शराब दुकान के समीप संचालित अहाते को लेकर विवाद हुआ था। चर्चा है कि अहाते के संचालन और उससे जुड़े आर्थिक हितों को लेकर शराब ठेकेदार और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों के बीच तनाव पैदा हुआ, जिसके बाद गोली चलने जैसी घटना सामने आई। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अवैध अहाते को लेकर शराब ठेकेदार और राऊ भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थकों के बीच हुए विवाद में ठेकेदार के गार्ड द्वारा की गई फायरिंग से हड़कंप मच गया।

दोनों पक्ष मौके से भाग गए
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष वहां से भाग गए। मामले में फिलहाल शराब ठेकेदार के गार्ड पर केस दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष ठेकेदार से भी पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू की बात कही है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अवैध गुमटी हटाने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत शराब दुकान के बाहर लगी पानी और नमकीन की अवैध गुमटी हटाने को लेकर हुई। भाजपा विधायक के समर्थक भानू प्रताप सिंह सिसोदिया उर्फ छोटा भानू ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ जायसवाल से दुकान ली थी, जिसे उसका साथी बदमाश किशोर मराठा संचालित करता था। कुछ दिन पहले दुकान के बाहर कचरा फैलने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसके बाद ठेकेदार द्वारा दुकान हटाने का दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार रात करीब 12 बजे भानू और उसके गुर्गों को सूचना मिली कि दुकान हटाई जा रही है। इसके बाद वह करीब 50 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उसके साथियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान बचाव में आए शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बियर की बोतलें बरसाना शुरू कर दी। तभी एक गार्ड ने हवा में फायर कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल पक्षों की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने के कारण जांच प्रभावित हो रही है। वहीं यह भी चर्चा है कि मामले को दबाने के लिए विभिन्न स्तरों पर दबाव बनाया जा रहा है।

सरकार ने बंद किए थे लाइसेंसी अहाते
कुछ वर्ष पहले राज्य सरकार ने शराब दुकानों के साथ संचालित लाइसेंसी अहातों को बंद करने का निर्णय लिया था। उस समय इसे सामाजिक सुधार और शराबबंदी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया था।

सरकार का तर्क था कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से होने वाली अव्यवस्थाओं को रोकने और सामाजिक माहौल सुधारने के लिए यह निर्णय आवश्यक है। हालांकि इसके बाद कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्थाएं शुरू होने लगीं, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
शहर में खुलेआम संचालित हो रहे इन कथित अवैध अहातों को लेकर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कई बार शिकायतें भी उठाई हैं। बावजूद इसके अधिकांश स्थानों पर कार्रवाई नहीं होने से पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैठकर शराब का सेवन करते हैं, वहां प्रशासन की नजर नहीं पड़ना आश्चर्यजनक है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के कारण इन गतिविधियों को संरक्षण मिल रहा है।

बढ़ रहा है अपराध का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से संचालित बैठकों और अहातों के कारण विवाद, झगड़े, मारपीट और गंभीर अपराधों की आशंका लगातार बनी रहती है। कई बार मामूली कहासुनी भी बड़े घटनाक्रम का रूप ले लेती है।

शहर में हाल के वर्षों में शराब दुकानों के आसपास मारपीट, चाकूबाजी और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में यदि अवैध व्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नई आबकारी नीति के बाद बढ़ी कार्रवाई की उम्मीद
हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को ‘ऑफ श्रेणी’ घोषित करते हुए दुकान परिसर और आसपास शराब सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन अवैध अहातों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा।



संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 9 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 9 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 9 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 9 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 10 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 10 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 10 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 10 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 11 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 11 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 11 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 11 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 11 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 11 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 11 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 11 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 12 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!