आवासीय प्लॉटों पर होटल-होस्टलों का अवैध जाल: विधायक के तेवर के बाद जागा निगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

महालक्ष्मी व चिकित्सक नगर में सिर्फ 3 और होटल सील कर अधिकारियों ने लूटी वाहवाही
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिहायशी इलाकों को अपनी नाक के नीचे व्यावसायिक अड्डों में तब्दील होते देखने वाले नगर निगम के भ्रष्ट तंत्र का खुलासा एक बार फिर हो गया है। महालक्ष्मी नगर और चिकित्सक नगर जैसे वीआईपी रिहायशी क्षेत्रों में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाकर संचालित हो रहे अवैध होटलों पर निगम ने कल 3 और जगह ताला डालकर इतिश्री कर ली।
शहर के रसूखदारों और भू-माफियाओं के आगे घुटने टेकने वाले निगम प्रशासन ने वैसे तो इस पूरे क्षेत्र में महज 25 होटलों को नोटिस देने का दिखावा किया था, जिनमें से अब तक 19 को सील किया, जबकि 6 अब भी अधिकारियों की सरपरस्ती में धड़ल्ले से खुले हैं।
खास बात यह कि आवासीय प्लॉटों पर नियमों को ताक में रखकर बने अवैध होस्टलों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने में निगम के आला अधिकारियों की कोई रुचि नहीं। इससे साफ जाहिर होता है कि इस पूरे अवैध खेल को निगम में बैठे अफसरों का खुला संरक्षण प्राप्त है।
पूरी कॉलोनी के अमन-चैन को बर्बाद कर चुके इस अवैध कारोबार के खिलाफ जब त्रस्त रहवासियों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंची, तब जाकर क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया को इस मुद्दे को सीधे विधानसभा के पटल पर उठाना पड़ा।
सदन में विधायक के कड़े तेवरों और सरकार के रुख के बाद ही जोन-8 और 9 के पदों पर बैठे अधिकारियों की नींद टूटी। विधायक हार्डिया और स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी ने आनन-फानन में निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया।
कमिश्नर द्वारा पूरे शहर में ऐसी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने के वादे के बाद निगम की टीम ने महालक्ष्मी नगर स्थित होटल न्यू आरके (35 ए), चिकित्सक नगर स्थित होटल एकोदिया (85) और होटल गोल्डन स्टाफ (121, चिकित्सक नगर) को सील कर दिया।
इसके पहले भी इसी इलाके के स्कीम-94 में 16 होटलों को सील कर निगम अपनी पीठ थपथपा चुका है, लेकिन यह पूरी कार्रवाई महज एक छलावा साबित हो रही है।
इस दिखावटी कार्रवाई पर खुद स्थानीय पार्षद जोशी ने निगम की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस कागजी कार्रवाई से रहवासियों को केवल तात्कालिक राहत मिली है, जबकि मुख्य और बड़ी कार्रवाई को अधिकारी जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं।
पार्षद जोशी ने सीधे आरोप लगाया कि रिहायशी इलाकों के बीचोबीच चल रही इन होटलों में खुलेआम अनैतिक और संदिग्ध काम होते हैं, जिसने पूरे क्षेत्र के सामाजिक और पारिवारिक वातावरण को खराब कर दिया है। इसके बावजूद निगम प्रशासन ने जिन अवैध होस्टलों को नोटिस थमाए थे, वे आज भी वैसे ही खड़े हैं।
रहवासियों का कहना है विधानसभा में मुद्दा गूंजने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में 16 होटलों को सील कर 64 जगहों पर नोटिस थमाने का ड्रामा रचकर सिर्फ अपनी खाल बचाने और वाहवाही लूटने का काम किया है।
हकीकत यह है कि जहां जनता की सुरक्षा के लिए सबसे पहले ताला लगाया जाना अनिवार्य था, वहां तो निगम के अधिकारी पहुंचे तक नहीं, बल्कि सेटिंग के खेल में दूसरी जगहों पर आसान कार्रवाई निपटा दी गई।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!