खबर
टॉप न्यूज

सराफा बाजार में बन रहा अवैध बहुमंजिला मार्केट: भैरव मंदिर-थाना चौराहे पर रास्ता बंद, निगम की चुप्पी पर सवाल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 दिसंबर 2025, 6:05 pm
शेयर करें:
सराफा बाजार में बन रहा अवैध बहुमंजिला मार्केट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा बाजार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। चौपाटी और अवैध कारीगरों के बाद अब स्वर्ण बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है नियमों को दरकिनार कर बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सराफा बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भैरव मंदिर और थाने के ठीक सामने मुख्य चौराहे पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण जारी है। रविवार को छत भरी गई, जिसके चलते शक्कर बाजार, बड़ा सराफा, बोहरा बाजार और शीतला बाजार कपड़ा मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग बंद कर दिए गए।

छत भरने के लिए सीमेंट, रेत और गिट्टी का मिश्रण चौराहे के बीचोबीच तैयार किया गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं मोरसली गली में भी एक अन्य निर्माण के कारण रास्ता बंद रहा। इससे रहवासियों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है सड़क और रास्ता बंद करने से पहले नगर निगम और पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। इससे प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रहवासी बोले: कई शिकायतें नगर निगम में की जा चुकी हैं
सूत्रों के अनुसार, बड़े रावले वाले द्वारा यह जमीन पुजारी परिवार को दान में दी गई थी, जो वर्तमान में 44 बड़ा सराफा, जगदीश भवन के नाम से जानी जाती है। भूमि मूल रूप से पूजा-पाठ के उद्देश्य से थी, जिस पर पहले एक मार्केट बनाया गया था।

उसे तोड़कर नया बहुमंजिला व्यावसायिक मार्केट बनाया जा रहा है। लगभग 50 से अधिक दुकानें बनाई जा रही हैं, जिनका साइज अलग-अलग है। कीमत करीब तीन लाख रुपए प्रति वर्गफुट तक बताई जा रही है। रहवासियों का कहना है पूरा निर्माण अवैध है, जिसकी कई शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है।

निगम ने निर्माण रुकवाया था, लेकिन कुछ ही दिनों में दोबारा काम शुरू कर दिया गया। यह जमीन अविनाश शास्त्री, आदित्य शास्त्री, अमित शास्त्री और उनके परिवार की बताई जा रही है, जिसका खसरा नंबर 663 है। आरोप है आसपास के पुराने मकानों को दबाव बनाकर खरीदा जा रहा है ताकि बड़े अवैध व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा सके।

निर्माणाधीन इमारत पूरी तरह व्यावसायिक बताई जा रही है, जहां एक-एक दुकान की कीमत करोड़ों तक पहुंच सकती है। राजमोहल्ला जोन-2 के बिल्डिंग ऑफिसर प्रशांत तिवारी से निर्माणाधीन व्यावसायिक बिल्डिंग की परमिशन के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कुछ दिन पहले बीओ का दायित्व संभाला है।

सराफा बाजार में उक्त की बिल्डिंग परमिशन की जानकारी नहीं है। बीआई को मौके पर भेजकर संपूर्ण जानकारी लेने के बाद ही बिल्डिंग निर्माण के संबंध में कुछ कह सकता हूं। रास्ता रोकने के सवाल पर कहा जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 2 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 2 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 3 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 3 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 3 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 3 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 3 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 3 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 3 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 3 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 3 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 3 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!