कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब: पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिस्टान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की साइड में कबाड़ रखने के लिए बनाए गए एंगल के बीच शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक रोकी तो तलाशी में 8 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 31 हजार रुपए और बाइक की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
पेट्रोल पंप के सामने पुलिस ने रोकी बाइक
बिस्टान थाना प्रभारी गुलाबसिंह रावत के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर बिस्टान बायपास से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बन्हेर पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी की।
इसी दौरान पुलिस ने एचएफ डीलक्स बाइक को रोककर तलाशी ली। पहली नजर में बाइक सामान्य दिखाई दे रही थी, लेकिन पुलिस ने जब साइड में लगे कबाड़ रखने वाले एंगल की जांच की तो उसके अंदर शराब की पेटियां छिपी मिलीं।
8 पेटी में करीब 69 लीटर शराब
पुलिस ने बाइक से 8 पेटी देशी शराब, कुल करीब 69 लीटर, बरामद की। शराब की कीमत करीब 31 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही करीब 50 हजार रुपए कीमत की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली।
बाइक सवार की पहचान शरद पिता शांतिलाल किराड़े, निवासी स्कूल फाल्या काबरी, थाना भगवानपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!